पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल/इटारसी. इटारसी में केसला के पास एनएच-69 पर कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पिता और 5 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि पत्नी और एक भाई बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की 19 अप्रैल को शादी होनी है, लेकिन अब सारी खुशियां मातम में बदल गई हैं।
-जानकारी के अनुसार, भोपाल निवासी कार चालक अभिषेक पिता बीके गौर अपनी कार से भोपाल आ रहे थे, जबकि बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोग इटारसी से लौटकर साधपुरा जा रहे थे। बाइक में मृतक महेश पिता लालजी यादव (45) घायल भाई उमेश पिता लालजी यादव (25) महेश की पत्नी प्रभा (43) और मृतक महेश का बेटा 5 वर्षीय मोहित सवार थे। ये इटारसी से साधूपुरा लौट रहे थे।
-तभी नेशनल हाइवे-69 पर केसला के पास आमने सामने जोरदार टक्कर हुई। इसके बाद कार बाइक को कुचलते हुए निकल गई। इससे पिता और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बेटे उमेश यादव की 19 अप्रैल थी शादी।
-थाना प्रभारी अशोक बरबड़े, आरक्षक प्रदीप यादव, ब्रजलाल नर्रे, कन्हिया लाल गौर ने मौके पर पहुच कर पुलिस वाहन से इटारसी लाए। उमेश की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे होशंगाबाद रेफर कर दिया गया।
19 अप्रैल को शादी, मातम में बदली खुशियां
- मृतक के बुरी तरह से घायल भाई उमेश यादव की 19 अप्रैल शादी है। थाना प्रभारी अशोक बरबड़े, आरक्षक प्रदीप यादव, ब्रजलाल नर्रे, कन्हिया लाल गौर ने मौके पर पहुंच कर पुलिस वाहन से इटारसी लाए। उमेश की हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे होशंगाबाद रेफर कर दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.