- Hindi News
- National
- New Delhi News The Color Of The Market Came Down Due To Corona Hit And Oil Edge
कोरोना की मार और तेल की धार से बाजार का रंग उतरा
याेगी सरकार मामले को सुप्रीम काेर्ट में देगी चुनाैती
‘रसिया आयो तेरे द्वार, खबर दीजौ। यह रसिया पौरी में आयो, जाकी बांह पकर भीतर कीजौ...’ ब्रज का यह गीत आज अवध में गूंज रहा है। बांके बिहारी ने रामलला को गुलाल भेजकर अयोध्या के होरियारे रंग में अपनी आभा भी शामिल कर दी है। बरसों बाद होली चमकती-दमकती नजर आ रही है अयोध्या। सरयू की लहरें भी कुछ अधिक किलोल कर रही हैं, मानों मस्ती में गीत गा रही हों कि ‘ब्रज से आयो गुलाल अबीरा, अवध में होली खेलें रघुबीरा’। हर कोई झूम रहा है, गा रहा है। लग रहा है कि सब के सब अपने रामलला के रंग में डूब जाना चाहते हंै।
सरयू गवाह है कि अवध और ब्रज का संबंध बड़ा पुराना है। भगवान राम के अनुज शत्रुघ्न ने ब्रज पर राज किया था। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का पड़ाव जिस गली बारी के शत्रुघ्न मंदिर पर होता है, वह बहुत पौराणिक महत्व रखता है। महोली गांव का कुंड शत्रुघ्न की कथाएं कहता है। यही नहीं, अयोध्या के कनक भवन का नाता उस रसिक समाज से है, जो ब्रज में रहकर बांके बिहारी के रस में डूबा रहता है। ब्रज और अयोध्या के रिश्तों को और बेहतर ढंग से समझना हो तो हमें जयदेव के गीत-गोविंद के पृष्ठों को बहुत रस के साथ दोहराना होगा। और, पहली बार आज जब बांके बिहारी ने गुलाल भेजकर ब्रज और अवध की नातेदारी की याद दिलाई तो पूरी अयोध्या मानों संग-संग गा उठी है कि ‘होली खेलें रघुरैया , अवध में बाजे बधैया।’
बांके बिहारी मंदिर के गुलाल से जिस रंग की छटा बिखरेगी, वह अद्भुत तो होगी ही, संस्कृति और परंपरा की सदियों से चली आ रही यात्रा के जारी रहने का प्रमाण भी प्रस्तुत करेगी। हम सब इस अप्रतिम क्षण के साक्षी हैं और संवाहक भी। उम्मीद रखें कि होली के रंग में सराबोर सौहार्द्र की हमारी अयोध्या हमारे संग-संग सदा बनी रहेगी। इस होली के मायने कुछ अलग ही हैं क्योंकि राम जन्मभूमि में जल्द ही भव्य मंदिर की नींव पड़ने जा रही है।
अवकाश की सूचना
होली के उपलक्ष्य में 10 मार्च को दैनिक भास्कर कार्यालय में अवकाश रहेगा। अगला अंक 12 मार्च 2020 को प्रकाशित होगा। -संपादक
मधुरिमा 11 के बजाय 12 मार्च के अंक के साथ प्रकाशित होगी।
काेर्ट ने कहा, 16 मार्च से पहले हटाएं फाेटाे वाले हाेर्डिंग्स, यह निजता के खिलाफ है
एजेंसी | प्रयागराज/लखनऊ
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएए के विराेध में हिंसा के अाराेपियाें के पाेस्टर लगाने काे लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने आरोपियों का पोस्टर हटाने का आदेश दिया है। चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और रमेश सिन्हा की पीठ ने साेमवार काे कहा कि लखनऊ के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर 16 मार्च तक होर्डिंग्स हटवाएं। साथ ही इसकी जानकारी रजिस्ट्रार को दें। हाईकोर्ट ने दोनों अधिकारियों को हलफनामा भी दाखिल करने काे कहा है। चीफ जस्टिस माथुर ने कहा, “सरकार यह बताने में नाकाम रही कि महज चंद लाेगाें की िनजी जानकारी बैनराें में क्याें दी गई? यह दिखाता है कि प्रशासन ने सत्ता का गलत इस्तेमाल किया।’ वहीं याेगी अादित्यनाथ ने हाईकाेर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम काेर्ट में अपील करेगी। हाेली के बाद राज्य सरकार सुप्रीम काेर्ट में याचिका दायर कर सकती है।
दो साल में कच्चे तेल की कीमत आधी हुई, लेकिन पेट्रोल-डीजल वहीं के वहीं
साल ब्रेंट क्रूड पेट्रोल डीजल
(डॉलर/बैरल) रु./ली. रु./ली.
2016 36.93 56.61 46.43
2017 56.36 71.14 59.02
2018 64.26 71.57 62.25
2019 63.71 71.81 67.12
2020 33.20 70.59 63.26
अमेरिकी बाजार मेें 15 मिनट ट्रेडिंग रोकनी पड़ी
अमेरिकी बाजार 7% गिरे। वहां 15 मिनट ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। लंदन का एफटीएसई 100 शेयर सूचकांक 6.3%, फ्रैंकफर्ट डीएएक्स 30 सूचकांक 6.8% व पेरिस का सीएसी 40 सूचकांक 6.9% गिरा।
ओएनजीसी के शेयर 16% और रिलायंस के शेयर 12% गिरे
{ओएनजीसी के शेयर 16% व रिलायंस इंडस्ट्रीज के 12% गिरे। इससे ओएनजीसी का मार्केट कैप 18,235 करोड़ व रिलायंस का 9,942 करोड़ रु. घटा। एम कैप के लिहाज से टीसीएस सबसे बड़ी कंपनी बनी।
{इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, टीसीएस, आईसीआईसीआई, एसबीआई, टॉप लूजर रहे। यस बैंक का शेयर 32% मजबूत हुआ।
सोनिया को दी संकट की जानकारी, दिग्विजय-तन्खा के साथ चर्चा की
विधायकों के बेंगलुरू जाने की खबर आते सीएम कमलनाथ ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से सियासी संकट, मप्र से खाली हो रहीं तीन राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम, नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। इसके बाद भोपाल आते ही उन्होंने सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक की, जो कई घंटे तक चली।
कमलनाथ को 20 मंत्रियों ने इस्तीफा सौंपकर कहा-हम आपके साथ हैं
भास्कर न्यूज | भोपाल/नई दिल्ली
मध्य प्रदेश में छह दिनों से चल रहे सियासी ड्रामे ने नया मोड़ ले लिया है। दरकिनार किए जाने से नाराज कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 6 मंत्रियों गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी और 12 विधायकों के फोन बंद हो गए। इन सभी को दिल्ली से चार्टर्ड विमान से बेंगलुरू ले जाया गया। रात 9 बजते-बजते यह अटकलें तेज हो गईं कि सिंधिया पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के बाद अगला कदम उठाएंगे। उनके बागी तेवरों से कमलनाथ सरकार की सांसें ऊपर-नीचे होती रहीं। इसी कारण दिल्ली दौरा बीच में ही छोड़ भोपाल लौटे सीएम कमलनाथ ने आनन-फानन में कैबिनेट की बैठक बुला ली। तीन घंटे तक चली बैठक के बाद रात 11:25 बजे मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बताया कि 20 मंत्रियों ने सीएम को अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। साथ ही कहा है कि वह उनके साथ हैं। मंगलवार शाम कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई है। उधर, भाजपा ने होली पर ही अपने विधायकों को भोपाल बुला लिया है। शेष | पेज 8 पर
अाप के निलंबित पार्षद ताहिर का भाई शाह अालम हिरासत में
कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग की
नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को हिरासत में लिया है। शाह अालम अाईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोपी है। इस बीच कांग्रेस ने हिंसा की निष्पक्ष जांच की मांग की है। कांग्रेस की तथ्यान्वेषण समिति ने पार्टी काे अपनी रिपाेर्ट साैंपी है।नार्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगे का सच जानने के लिए पुलिस पूरी तरह से एक्शन में है। इसी कड़ी में सोमवार को स्पेशल सेल ने पाॅप्युलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्य दानिश को गिरफ्तार कर लिया। वह त्रिलोकपुरी इलाके का रहने वाला है। राजधानी में नागरिकता कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान वह लोगों में नफरत फैलाने के साथ गलत प्रचार करने में लगा था। मामले की गंभीरता को देख दानिश से पूछताछ करने के लिए एनआईए की टीम भी लोधी रोड स्थित ऑफिस पहुंची, जहां इससे हरेक एंग्ल को ध्यान में रख पूछताछ की गई। जांच एजेन्सियां अब यह पता लगाने में लगी है कि क्या विरोध प्रदर्शनों को लेकर पीएफआई ने फंडिंग की थी। संबंधित खबर पेज 2 पर
देश में कोरोनावायरस के 3 अाैर केस मिले, सभी विदेशी जहाजों के आने पर 31 मार्च तक रोक
नई दिल्ली | देश में कोरोनावायरस (काेविड-19) खतरनाक होता जा रहा है। सोमवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल में कोविड-19 का एक-एक नया मामला सामने आया। दिल्ली का संक्रमित इटली से लौटा है, जबकि मेरठ का मरीज आगरा के संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आया था। केरल में तीन साल के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हो गई है। इन्हें मिलाकर देश में कुल मामले 43 हो गए हैं। -शेष पेज 8 पर
संबंधित खबर पेज 2 पर
15 साल में 11234.12 करोड़ का बेनामी चंदा
नई दिल्ली | वर्ष 2004-05 से 2018-19 के बीच राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से 11234.12 करोड़ रु. का चंदा मिला है। सात दलों को 2,513 करोड़ रु. मिले हैं। एडीआर के मुताबिक भाजपा को 1612.04 करोड़ और कांग्रेस को 728.88 करोड़ रु. मिले हैं।
क्विज जीतें, पद्म पुरस्कार समारोह देखने आएं: मोदी
नई दिल्ली | पीएम मोदी ने ‘क्विज ऑन पद्म अवाॅर्ड्स 2020’ नामक ट्वीट कर एक क्विज में शामिल होने की अपील की है। विजेताओं को इस महीने राष्ट्रपति भवन में हाेने वाले पद्म पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। 20 में से 10 सवालों के जवाब डेढ़ मिनट में देना है।
प्रस्ताव: 50 से 100 रु. में भरवा सकेंगे गैस सिलेंडर
नई दिल्ली | ग्राहक 50 से 100 रु. में घर पर एलपीजी गैस सिलेंडर भरवा सकेंगे। यानी पूरा सिलेंडर भरवाने के पैसे नहीं हैं, तो कम गैस भी भरवा पाएंगे। इसका अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। सूत्रों के मुताबिक केंद्र के प्रस्ताव के तहत एलपीजी मोबाइल वैन की मदद से यह सेवा शुरू होगी।
आस्था में घुला पौराणिक संबंधों का उजला रंग
इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा कि अस्थाई मंदिर में जाने से पहले श्रीरामलला बांके बिहारी के गुलाल में रंग जाएं। वृंदावन को अयोध्या में रंगमिलन का बेसब्री से इंतजार है।\\\' - अशोक कुमार गोस्वामी, सेवाधिकारी, श्री बांके बिहारी मंदिर।
बैंक का मूल आइडिया पापा का था, वे इसमें इतनी गड़बड़ियां नहीं होने देते
{यस बैंक दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है। जमाकर्ता हताश हैं। अब बैंक के पास क्या विकल्प हैं?
मेरा और परिवार का भरोसा बैंक पर बरकरार है। इसलिए हमने अपनी 8.5% हिस्सेदारी नहीं बेची है। हम इसे उबारने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। बैंक के एस्क्रो अकाउंट में 3600 करोड़ रुपए (50 करोड़ डॉलर) हैं। इससे जमाकर्ताओं का पैसा लौटाने में मदद मिलेगी।
{आपको लगता है कि आपके पापा होते तो बैंक की यह स्थिति नहीं होती?
बिलकुल। यस बैंक का मूल आइडिया पापा का ही था। उन्होंने इसे एनबीएफसी से बैंक और फिर अहम मुकाम तक पहुंचाने में योगदान दिया। उनके रहते बैंक एेसी परेशानियों में नहीं घिरता। वे इसके संचालन में इतनी गड़बड़ियां कभी नहीं होने देते।
{आप 2019 में बैंक बोर्ड में शामिल हुईं। उस समय आपके पास बैंक को ट्रैक पर लाने के क्या विकल्प बचे थे?
बैंक के बारे में काफी खबरें आ रही थीं। उनसे बैंक की साख प्रभावित हो रही थी। तब मुझे लगा कि हालात इतने नहीं बिगड़ेंगे, पर हालात पहले से काफी बिगड़ चुके थे।
{राणा बड़े पैमाने पर धन बाहर ले गए। महंगी पेंटिंग्स खरीदने में पैसा बहाया?
जिस बैंक को मेरे पिता ने इतने बड़े सपने के साथ खड़ा किया, उसमें यह सब हो रहा है। यह जानकर बेहद दुख हो रहा है।
मेरे पिता मुंबई हमले में अातंकियाें की गाेली का शिकार नहीं हुए हाेते ताे यस बैंक का यह हाल नहीं होता : शगुन कपूर
गुरुदत्त तिवारी | भाेपाल
राणा कपूर के साथ यस बैंक की स्थापना करने वाले स्व. अशोक कपूर की बेटी और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बैंक के बोर्ड में शामिल हुईं शगुन कपूर गोगिया ने कहा है कि उनके पिता मुंबई हमले में अातंकियाें की गाेली का शिकार नहीं हुए होते तो बैंक का यह हाल कभी नहीं होता। गौरतलब है अशोक कपूर की मौत के बाद राणा ने उनके परिवार को बैंक से बाहर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सीएए विराेधी प्रदर्शन: याेगी सरकार काे हाईकाेर्ट सेे झटका
निर्भया केस में नया पैंतरा
गिरावट के 4 कारण: विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया
न्यू अशोक नगर में हत्याकांड
फ्लैट में मां-बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दोषी विनय ने एलजी के पास लगाई याचिका
टी-20 रैंकिंग : शेफाली टॉप से तीसरे नंबर पर
भगवान राम के अनुज शत्रुघ्न का राज्य रहे ब्रज का अवध से पुराना नाता, अब बांके बिहारी ने शुरू की रंग की नातेदारी
वृंदावन से बांके बिहारी ने रामलला को भेजा गुलाल, आज अयोध्या में पहली बार रंगमिलन
आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार
एजेंसी | मुंबई
सोमवार को सेंसेक्स के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आई। कोरोनावायरस, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट व यस बैंक संकट के चलते बीएसई का सेंसेक्स 1942 अंक (5.17%) गिरकर 35,634.95 अंकों पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 2467 अंकों तक गिरने के बाद संभला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 538 अंक यानी 4.90 % नीचे आकर 10,451.45 अंक पर बंद हुआ। इससे निवेशकों की संपत्ति 6.84 लाख करोड़ रु. घट गई। बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 144.31 लाख करोड़ से घटकर 137.47 लाख करोड़ रु. रह गया। इस साल सेंसेक्स 5672 अंक (13.73%) व निफ्टी 1731 अंक (14.2%) गिर चुका है।
 ब्रीफ**
रुपया 52 हफ्ते के निचले स्तर पर, 1 डॉलर रिकॉर्ड 74.16 रुपए का हुआ
{निवेशकों के 6.84 लाख करोड़ रुपए धुले
{सेंसेक्स एक दिन में रिकॉर्ड 1942 अंक गिरा
{2016 से 2019 तक 1 मार्च की कीमत ली हैै।
कच्चा तेल मिनरल वॉटर से भी सस्ता, कीमत 14 रु. लीटर
कच्चे तेल के दाम 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। सोमवार को घरेलू वायदा बाजार में कच्चे तेल का भाव 30% टूटकर 2,200 रुपए/बैरल से नीचे आ गया। 1 बैरल में 159 लीटर कच्चा तेल होता है। इस प्रकार 1 लीटर कच्चे तेल का दाम करीब 14 रु. होगा। 1 लीटर पानी की बोतल कम से कम 20 रु. की है।
4. एफपीआई: मार्च में सिर्फ 5 कारोबारी सत्रों में ही बाजार से 13,157 करोड़ रु. निकाले गए हैं।
3. यस बैंक संकट:
इस अस्थिरता की वजह से बैंकिंग सिस्टम को लेकर घरेलू निवेशकों में डर माहौल बना हुआ है।
2. कच्चा तेल: कोरोना की वजह से तेल की मांग घट गई है। सउदी अरब ने कच्चे तेल की कीमत में 33% घटाई।
1. कोरोनावायरस:
लगातार 5 दिन से अमेरिकी और यूरोप के शेयर बाजार इस वायरस की खौफ की वजह से गिर रहे हैं।
दिल्ली में अपने निवास पर ज्योतिरादित्य सिंधिया।
आनन-फानन में भोपाल लौटे सीएम कैबिनेट बैठक बुलाई, 3 घंटे चली
मप्र में नाटक }सिंधिया गुट के 12 विधायकों, 6 मंत्रियों के फोन बंद
माेहम्मद दानिश
{दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। इसकी पुष्टि पुणे की लैब ने भी कर दी है।
{ईरान से भारतीयों को वायु सेना का सी -17 ग्लोबमास्टर एयरलिफ्ट करेगा।
{स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 8255 फ्लाइट्स से आए 8.75 लाख विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। 1921 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले, जिनमें से 177 को भर्ती किया गया है। 33599 लोग निगरानी में हैं।
{केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, एलजी अनिल बैजल के साथ बैठक की।
{केजरीवाल ने कहा कि जो भी कैमिस्ट सेनिटाइजर्स का स्टॉक कर किल्लत की नौबत पैदा करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
{केरल ने कोराेना का नया कंट्रोल रूम बना दिया है। यह 24 घंटे खुला रहेगा।
{अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने डिस्टेंस लर्निंग कोर्स की परीक्षाएं टाल दी हैं। कर्नाटक में फाउंडेशन स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
_photocaption_दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हुई*photocaption*
केजरीवाल की चेतावनी- अगर सैनिटाइजर्स का स्टॉक किया तो सख्त कार्रवाई
नई दिल्ली| न्यू अशोक नगर के वसंुधरा एन्क्लेव में फ्लैट के अंदर मां-बेटी की हत्या कर दी गई। दोनों के ऊपर चाकू से वार किए गए थे। सोमवार सुबह इस घटना का खुलासा तब हुआ जब घर पर काम करने के लिए मेड आई। मां-बेटी की पहचान सुमिता (45) व समरिता (25) के तौर पर हुई। घर में फ्रेंडली एंट्री के संकेत मिलने से इस वारदात का शक किसी नजदीकी पर गया। बाद में पुलिस ने उसी के फ्लैट में लिव-इन में रह रहे विक्रांत नागर को हत्या के आरोप में जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। विस्तृत पेज-3 पर
भास्कर न्यूज|नई दिल्ली निर्भया के सामूहिक दुष्कर्म-हत्या के गुनहगाराें में एक विनय शर्मा ने फांसी की सजा से बचने के लिए एक अाैर पैंतरा चला है। िवनय ने अपने वकील एपी िसंह के जरिए दिल्ली उपराज्यपाल अनिल बैजल काे साेमवार काे अर्जी देकर फांसी की सजा काे उम्र कैद में बदलने की गुहार लगाई है। एपी िसंह ने सीअारपीसी की धारा 432, 433 के तहत फांसी की सजा निलंबित करने के लिए यह अर्जी दाखिल की है। इसमें विनय ने कहा है कि उसे माैत की सजा न दी जाए।
-शेष पेज 8 पर
दुबई | विश्व कप फाइनल में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दो रन बनाने वाली शेफाली एक ही हफ्ते बाद महिला टी-20 रैंकिंग में टॉप से तीसरे नंबर पर आ गई हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की मूनी दो पायदान चढ़कर टॉप पर हैं। उधर महिला टी20 विश्व कप टीम में पूनम यादव अकेली भारतीय हैं।
रामनवमी पर पहली बार जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण -शेष पेज 8 पर
अयोध्या और ब्रज की यह रंगभरी नातेदारी दुनियाभर में रंगपर्व का मान बढ़ाएगी। ब्रज से विशेष भेंट पाकर रामलला निश्चित रूप से प्रफुल्लित होंगे।\\\'
- सत्येंद्र दास, मुख्य पुजारी,
श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या।
आज श्रद्धालु भी रामलला के गाल पर गुलाल लगा सकेंगे
भास्कर विशेष {ब्रज से आयो गुलाल अबीरा, अवध में होली खेलें रघुबीरा...
इस बार वृंदावन की ठंडाई और गुजिया का भोग लगेगा
बांके बिहारी मंदिर ने रामलला के लिए गुलाल के साथ वृंदावन की खास ठंडाई और गुजिया भी भेजी है। रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दान ने कहा कि अभी तक रामलला को विशेष मौकों पर इलायची-दाना का भोग लगता था। अबकी बार उन्हें वृंदावन से आई ठंडाई और गुजिया का भोग लगेगा। समूचे जन्मभूमि परिसर में पहली बार होली पर खुशी के अद्भुत रंग दिखेंगे।
अनिरुद्ध शर्मा | अयोध्या
यह पहला मौका होगा, जब अयोध्या में रामलला की होली वृंदावन के बांके बिहारी के भेजे गुलाल से होगी। नई परंपरा की शुरुआत करते हुए बांके बिहारी मंदिर ने रामलला को गुलाल भेजा है, जिसे रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने सोमवार को स्वीकार किया। भावविभोर दास ने कहा- ‘आज ब्रज से सिर्फ रंग नहीं आया, आनंद और उल्लास आया है।’ मंगलवार को जिन श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा, वे रामलला और बाकी तीनों भाइयों के गाल-मस्तक पर गुलाल भी लगा सकेंगे।
आज खुशियों और ज़िंदगी के जश्न का दिन है। आज होली है। प्रेम और स्नेह के स्पर्श के साथ गुलाल का रंग आज हर चेहरे पर चढ़ने वाला है। आज आपसी कड़वाहट भूलकर खुशियों के रंग में रंग जाने का दिन है। अबीर और गुलाल आज आपके चेहरे पर ज़िंदगी के इंद्रधनुष को उतार देंगे। आप भी खूब होली खेलिए, लेकिन अबीर और गुलाल के साथ। ये आपसी संबंधों को तो मधुर बनाएंगे ही, साथ ही पानी भी बचाएंगे। त्योहार की ये खुशनुमा यादें सालभर आपको नई ऊर्जा देती रहेंगी। तो आइए, अबीर और गुलाल के साथ ज़िंदगी का जश्न मनाते हैं। मिलकर होली मनाते हैं।
सभी पाठकों को होली की
हार्दिक शुभकामनाएं।
-भास्कर परिवार
आज हर चेहरे पर खुशियों का अबीर और गुलाल
**
शगुन को बोर्ड में नहीं आने दे रहे थे राणा कपूर
अशोक कपूर
शगुन कपूर
इस तरह शुरू हुअा सफर
राणा कपूर और अशोक कपूर ने 1998 में हाॅलैंड के रोबो बैंक के साथ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) रोबो इंडिया फाइनेंस की स्थापना की। इसमें दोनों समेत एक अन्य पार्टनर हरकीरत सिंह की 25-25% हिस्सेदारी थी। 2003 में तीनों ने रोबो इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेच दी। फिर राणा और अशोक ने 200 करोड़ रुपए की पूंजी से यस बैंक शुरू िकया। दोनों को रोबो इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने से 10-10 लाख डॉलर मिले थे। -शेष पेज 8 पर
  }यस बैंक के सह संस्थापक रहे अशोक कपूर की बेटी से भास्कर की विशेष बात
कुल पृष्ठ = 14 मूल्य ~ 5.00 | वर्ष 13, अंक 239
12 राज्य | 65 संस्करण**
चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, 2076**
नई दिल्ली, मंगलवार 10 मार्च, 2020**
आपकी जिंदगी अबीर-गुलाल की तरह रंगों और खुशबू से महकती रहे...
**