पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Zirakpur News The Condition Of Nagla Road Is Bad School Children Are Going Through Difficult

नगला रोड की हालत खराब, स्कूली बच्चों का यहां से गुजरना हो रहा मुश्किल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंगपुरा-नगला रोड की हालत बेहद खराब है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों के लिए कई महीनों से परेशानी बनी हुई है। खासकर जिनके बच्चे मानव मंगल स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हें डर लगा रहता है कि इस खराब सड़क के कारण बच्चों को चोट न आ जाए। सड़क पर टू-व्हीलर्स तो गिरते ही हैं, यहां सड़क तंग होने की वजह से स्कूल वैन और बड़ी गाड़ियों के लिए भी रास्ता खतरनाक बना हुआ है। कई बच्चे यहां से साइकिलों पर भी जाते हैं। इसको लेकर पेरेंट्स में चिंता रहती है। इस सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। बारिश के बाद हालत बेहद खराब हो गई है।

इस सड़क से लोग सिंगपुरा चौक से वाया नगला पंचकूला के लिए भी चलते हैं। जीरकपुर में ट्रैफिक जाम होने पर पंचकूला के लिए यह एक वैकल्पिक रोड है। इसके बाद भी इसका ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा यहां मानव मंगल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स परेशान हो रहे हैं। यहां बच्चों को स्कूल छोड़ने और स्कूल से बच्चों को घर लाने के दौरान बेहद मुश्किल हो रही है।

खबरें और भी हैं...