- Hindi News
- National
- Ranchi News The Current Government Is Responsible For The Power Crisis Bjp
बिजली संकट के लिए मौजूदा सरकार जिम्मेवार : भाजपा
रांची | भाजपा ने कहा है कि बिजली क्राइसिस के लिए मौजूदा राज्य सरकार जिम्मेवार है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि वर्ष 2016 में राज्य सरकार ने एक मुश्त 4500 करोड़ रुपए डीवीसी को पेमेंट किया था। इसमें हेमंत सोरेन के 14 महीने के कार्यकाल का बकाया भी शामिल था। इसके अतिरिक्त भाजपा सरकार हर महीने औसतन 100 करोड़ रुपए डीवीसी को भुगतान करती रही थी। हेमंत सरकार ने सत्ता में आते ही सभी प्रकार के भुगतान पर रोक लगा दी थी। डीवीसी के बार-बार कहने के बावजूद सरकार ने डीवीसी को भुगतान नहीं किया। मौजूदा बिजली संकट के लिए पुरानी सरकार को कोस कर राज्य सरकार लोगों का ध्यान भटका रही है।