पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News The Decline In The Price Of Cauliflower Is A Disappointment Among The Productive Farmers

फूलगोभी के भाव में आई गिरावट उत्पादक किसानों में है निराशा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाथ मे गोभी लेकर ग्राहक का इंतजार करते देवनाथ।

डकरा | मौसम की मार ने फूलगोभी उत्पादक करने वाले किसानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसम बारिश से उत्पादक किसान अपने भाग्य को कोस रहे हैं। सोमवार को डकरा के मोहननगर में लगने वाले साप्ताहिक हाट में 10 रुपये के दो फूलगोभी यानी 2 रुपये प्रति किलो के दर से बिका। गोभी बिक्रेता देवनाथ महतो ने बताया कि बुढ़मू से ऑटो में गोभी भर कर बाजार में बेचने लाया। लेकिन बाजार की अनुपलब्धता और बाहर से खरीदार के नहीं पहुंच पाने की से औने-पौने दाम में बेचना पड़ रहा है। देवनाथ कहता है कि गोभी उत्पादन करने वाले किसान इतनी मायूस है कि उनके समय, श्रम और पूंजी डूब गई है। मूल्य में इतनी गिरावट के बावजूद खरीदार नहीं मिलते है मजबूरन बची गोभी को बाजार में ही मवेशियों को देकर जाना पड़ रहा है।
खबरें और भी हैं...