शहर में मास्क की डिमांड बढ़ी
फोटो एंड ब्रीफ न्यूज
सुजानपुर| कोरोना वायरस को लेकर सभी टेलीफोन कंपनियों ने मोबाइल फोन मिलाने पर फोन मिलने से पहले उक्त वायरस से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। वहीं यहां शहर में इन दिनों राष्ट्रीय स्तरीय होली मेला का आयोजन चल रहा है। जाहिर है कि मेला के दौरान भीड़ होगी ही लोग एक दूसरे से मिलते वक्त हाथ मिलाने से परहेज कर रहे हैं तथा एक दूसरे का अभिवादन हाथ जोड़कर नमस्ते करते हुए कर रहे हैं। कई दुकानदार मास्क लगा कर दुकानदारी कर रहे हैं। मेले के दौरान शहर में मास्क की डिमांड बढ़ गई है। वहीं सीएमओ अर्चना सोनी का कहना है कि मेले में लोगों को स्टॉल द्वारा वायरस से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं, पैंफलेट द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है।