पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गधा बिरादरी का बाहुबली है 'टीपू', कीमत 10 लाख

गधा बिरादरी का बाहुबली है 'टीपू', कीमत 10 लाख, दूध देखकर मोड़ लेता है मुंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत (हरियाणा): अभी तक आपने 'भीम', 'सुल्तान' और 'युवराज' भैंसे का नाम सुना है, लेकिन हम आपको बता रहे हैं एक अनोखे गधे के बारे में जिसका नाम टीपू है और कीमत 10 लाख मतलब इतनी कीमत में एक होंडा सिटी कार खरीदी जा सकती है। बता दें, मार्केट में होंडा सिटी कार की कीमत 9.79 - 16.17 लाख तक है।  टीपू कोई साधारण गधा नहीं है। कहा जा रहा है कि यह हरियाणा का अब तक का सबसे ज्यादा कीमती गधा है। कौन है 'टीपू'...

 

- टीपू सोनीपत के गांव नयाबास के रजनीश सिंह का गधा है।
- रजनीश अपना पूरा वक्त इसकी देखभाल में बिताते हैं। 
- टीपू के चर्चे हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में है। इन राज्यों से लोग इसे देखने आते रहते हैं।

 

दूध देख बच्चों की तरह मुंह मोड़ लेता है 'टीपू'

- रजनीश के मुताबिक टीपू का एक दिन का खर्च एक हजार तक होता है।
- इसे रोज सुबह 5 किलो काले चने, 20 किलो से अधिक हरा चारा और गुड़ दिया जाता है।
- खाने के अलावा टीपू को रोज 4 लीटर दूध भी दिया जाता है, लेकिन टीपू साहब बच्चों की तरह दूध देखकर मुंह घुमा लेते हैं।
- रजनीश बताते हैं कि टीपू के खाने में लड्डू होने ही चाहिए, यदि लड्डू न हो तो साहब का मूड बिगड़ते देर नहीं लगती।


टीपू से कराते हैं ब्रीडिंग: रजनीश

- 40 साल के रजनीश सिंह ने बताया कि पिछले 20 साल से उनका पूरा परिवार गधों और खच्चरों की ब्रीडिंग में लगा है।
- देश के कई राज्यों से ब्रीडर टीपू की सेवाएं लेने आते हैं।
- ब्रीडिंग के लिए एक बार टीपू के इस्तेमाल की कीमत 10 हजार रुपए हैं।
- पहले यह काम उनके दादा करते थे, पूरा परिवार टीपू की देखभाल में उनका हाथ बंटाता है।
- उन्होंने बताया कि वह 15 साल पहले टीपू की मां को खरीदकर लाए थे। 
- रोहतक के बेरी पशु मेले में उत्तर प्रदेश के एक ब्रीडर ने इसे खरीदने के लिए 5 लाख रुपए की बोली लगाई थी, लेकिन मैंने नहीं बेचा। 
- रजनीश सिंह ने बताया कि टीपू की लंबाई साधारण गधों से 7 इंच ज्यादा है।

 

टीपू की आदतें हैं राजशाही

- टिप्पू को सुबह शाम सैर पर जाने की भी आदत है।
- रजनीश के मुताबिक घूमने के वक्त टीपू जमीन पर लेटकर खूब मस्ती करता है।
- गर्मी के समय टीपू के लिए हर वक्त पंखा चलाया जाता है।

 

चर्चा में 'भीम' भैंसा भी  (जोधपुर)

-मुर्रा नस्ल का भीमकाय भैंसा भीम ना केवल स्पेन के बुल्स से दोगुना वजनी है, बल्कि देश का सबसे विशाल और वजनी बुल भी है।
- 1200 किलो वजन, 6 फीट ऊंचाई और 14 फीट लंबाई के साथ भीम ने उदयपुर के एग्रो टेक किसान मेले का खिताब अपने नाम किया है।
- 5 की उम्र में इससे कई गुणा कद-काठी के भीम की रोज खुराक 3 हजार रु. की है। मासिक भोजन का खर्च 1 लाख रुपए होता है।
- 1 किलो घी, 1/2 किलो मक्खन, 200 ग्राम शहद, 1 किलो काजू-बादाम, 20 लीटर दूध है डेली की डाइट।


21 करोड़ रुपए है 'सुल्तान' की कीमत (कैथल, हरियाणा)

- सुल्तान की उम्र 9 साल है। सुल्तान मुर्रा नस्ल का भैंसा है। 
- नरेश ने बताया कि उन्होंने छह साल पहले रोहतक से 2 लाख 40 हजार रुपए में सुल्तान को खरीदा था। एक विदेशी ने पिछले दिनों इसकी कीमत 21 करोड़ रुपए लगाई थी।
- सुबह के नाश्ते में सुल्तान देशी घी का मलीदा और दूध पीता है।

 

9 करोड़ लग चुकी है 'युवराज' की कीमत  (कुरूक्षेत्र, हरियाणा)

- बताया जा रहा है कि इस भैंसे को खरीदने के लिए साउथ अफ्रीका के खरीदार नौ करोड़ रुपए तक की बोली लगा चुके हैं।
- मुर्रा नस्ल के इस भैंसे के मालिक का नाम कर्मवीर सिंह है। जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। वे बताते हैं कि युवराज उनके बेटे जैसा है। आज उनकी पहचान इसी की वजह से है।
- मेले में युवराज को गर्मी न लगे इसके लिए भी खास व्यवस्था की गई है। यहां उसके लिए कूलर लगाए गए हैं।