पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज शाम 5 बजे निकलेगा शराब के ठेकों का ड्रॉ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से देशी व अंग्रेजी शराब की खुदरा दुकानों के लाइसेंस जारी करने के लिए 13 मार्च शाम 5 बजे सेक्टर 1 डीसी ऑफिस में ड्राॅ निकाला जाएगा। डीईटीसी एक्साइज प्रदीप यादव ने बताया कि वर्ष 2020-2021 के लिए देश में निर्मित एल-14ए व आईएमएफएल एल-2 की दुकानों के लिए ई-टेंडर आंमत्रित किए गए हंै। जिन उम्मीदवारों ने अाॅनलाइन आवेदन किया है। वे ड्राॅ में भाग ले सकते हंै। ई-टेंडर के माध्यम से 13 मार्च की शाम 4 बजे तक भरे गए आवेदनों को शामिल किया जाएगा। विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में 27 व ग्रामीण क्षेत्रों के 7 जाॅन सहित 34 जाॅन में 68 दुकानों के लिए ई-टेंडर से आवेदन मांगे गए हैं। हर जाॅन में 2 दुकानें खोली जाएंगी।

खबरें और भी हैं...