- Hindi News
- National
- Mohali News The Dumping Ground Did Not Shift On The Direction Of The High Court The Commissioner Summoned
हाईकोर्ट के निर्देश पर डंपिंग ग्राउंड शिफ्ट नहीं किया, कमिश्नर तलब
}15 अप्रैल को रखी गई है अगली सुनवाई
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में बने डंपिंग ग्राउंड काे शिफ्ट करवाने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका डाली गई है। अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2020 को होगी।
हाईकोर्ट की ओर से निगम कमिश्नर कमल कुमार गर्ग को कोर्ट हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट की ओर से निगम कमिश्नर को आदेश देते हुए कहा था कि वे डेढ़ साल के अंदर डंपिंग ग्राउंड को इंडस्ट्रियल एरिया से शिफ्ट करें और यहां पर शहर का गारबेज गिराना बंद करें। लेकिन अभी तक डंपिंग ग्राउंड यहां से शिफ्ट नहीं किया गया और आज भी यहीं पर नगर निगम की ओर पूरे शहर का गारबेज लाकर डंप किया जा रहा है। यहां पर लाने वाले गारबेज में पॉलीथिन बैग, मानव अपशिष्ट, मृत जानवर आदि भी बड़ी मात्रा में रहते हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में डंपिंग ग्राउंड होने के कारण यहां से काफी बदबू उठती है जो की आस-पास के रिहायशी एरिया के लिए बड़ी परेशानी पैदा करती है। इस डंपिंग ग्राउंड के कारण पूरे क्षेत्र में चारों ओर मच्छरों का बसेरा हो गया है। इसके आस-पास रहने वाले लोगों का जहां जीवन मुश्किल हो गया है वहीं, डंपिंग साइट के 50 मीटर दूर तक गंदगी फैली हुई है। डंपिंग ग्राउंड को लेकर हाईकोर्ट में याचिका डालने वाले एडवोकेट सतवंत सिंह रंगी ने कहा कि सोसाइटी के साथ-साथ उसके सदस्य और यहां तक कि छप्पड़ चिड़ी कलां, छप्पर चिड़ी खुर्द और कैलों की ग्राम पंचायत ने नगर निगम अधिकारियों को कई बार अनुरोध किया है कि डंपिंग ग्राउंड को इंडस्ट्रियल एरिया से किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी तो सोसायटी की ओर से 12 अप्रैल 2006 को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पीआईएल याचिका दायर की थी। जो कई साल तक लंबित रही।
{इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी स्थित डंपिंग ग्राउंड : फाइल फोटो