- Hindi News
- National
- Ratu News The Enthusiasm And Happiness In Torpa Is Fierce Among Children And Youth
तोरपा में होली को लेकर बच्चों और युवाओं में जमकर रहा उत्साह व खुशी
तोरपा | होली पर लोगों ने जमकर रंग अबीर गुलाल उड़ाए। मंगलवार को लोगों ने एक दूसरे को पहले रंग लगा कर होली की शुभकामनाएं दी तथा दोपहर बाद अबीर गुलाल देकर गले मिले। छोटे बच्चों ने बड़ों के चरणों में गुलाल देकर आर्शीर्वाद लिया। वहीं बड़े बुजुर्गों ने बच्चों के माथे पर तिलक लगा कर बच्चों को आर्शीर्वाद दिया। वहीं हमउम्र दोस्तों ने गाल, माथे व सीर पर अबीर डाल कर एक दूसरे के साथ मस्ती की। होली को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। घरों में बने लजीज पकवान का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।