डिबाडीह गांव में मेले का किया उद्घाटन
प्रखण्ड के डिबाडीह गांव में गुरूवार को एक दिवसीय फुटबॉल खेल, मुर्गा लड़ाई, नर्तकी नाच, रात्रि में छौ: नृत्य, एवं किसान मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन रांची जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, तेलवाडीह पंचायत के मुखिया फणीभूषण मुंडा, आजसू जिला प्रवक्ता श्याम कुमार महतो संयुक्त रूप से किया। फुटबाँल खेल में झुमरी तिलैया टीम व बड़ा चांगड़ू टीम के बीच फाईनल मैच खेला गया।
जिसमें झुमरी तिलैया टीम ने टीम को 1-0 से विजयी रहा। अतिथियों द्वारा विजेता टीम को 10 हजार पांच सौ रू नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। मौके पर दलेल चन्द्र महतो, मनोहर पातर, पूर्व शिक्षक लखींद्र महतो, लक्ष्मण महतो, अनिल महतो,मनोज महतो, कामेश्वर महतो, महेश्वर महतो, कुलपति कारजी, मंगरू कुम्हार,अरूण महतो,सोमा बडाईक, गणेश महतो, गोवर्धन महतो, अश्विनी कुमार महतो, मेहिलाल सिंह मुंडा आदि
उपस्थित थे।
विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि।