यहां के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल: कोच **
डे बोर्डिंग सेंटर के सार्टिफिकेट एनआईएस कोच मदन कुमार तमांग ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। यहां पर सभी खिलाड़ियों को हर तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्कील, स्ट्रेंथ, फिटनेस के अलावा खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में हिस्सा दिलाकर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया की ऑफ सीजन में दूसरे स्कूल के बच्चों के साथ मैच कराया जाता है। इसके अलावा साल में एक बार 10 टीमों का टूर्नामेंट भी कराया जाता है। इसमें बच्चों को स्कील चैलेंज, शूटिंग, पेंटिंग व क्वीज कंपीटिशन कराए जाते हैं।