- Hindi News
- National
- Ranchi News The General Assembly Of Shri Mahavir Mandal Will Be Held Before The First Mangalwari
श्री महावीर मंडल की आमसभा पहली मंगलवारी से पहले होगी
रांची | श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के सभागार में शुक्रवार को हुई। अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि पहली मंगलवारी से पहले आमसभा बुलाई जाएगी। उसी में उपस्थित सदस्यों के बीच सहमति से चुनाव की तिथि भी तय कर ली जाएगी। मंत्री ललित नारायण ओझा ने पिछली बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम श्री महावीर मंडल की बैठक में शामिल हों और निर्णयों के साक्षी बनें। इस अवसर पर राजा सेन गुप्ता, महेंद्र प्रसाद जयसवाल, प्रमोद सारस्वत, जगदीश वर्मा, सागर कुमार, सुभाष साहू, सुनील यादव, प्रेम सिंह, राजू यादव आदि उपस्थित थे।