करगे में युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास
मांडर| प्रखंड के करगे गांव निवासी 18 वर्षीय अणिमा उरांव ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों के अनुसार किसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली वे उसे लेकर रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचे। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। अणिमा कॉलेज की छात्रा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस घटना की जांच कर रही है।