- Hindi News
- National
- New Delhi News The Girl Had Taken A Mobile To The Examination Center She Died After Being Caught
परीक्षा सेंटर में मोबाइल लेकर गई थी छात्रा, पकड़े जाने पर दे दी जान
फ्लाईअोवर से पिता के सामने ही कूद गई छात्रा
हजरत निजामुद्दीन इलाके में बारापुला फ्लाईओवर से छलांग लगा बारहवीं कक्षा की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। यह घटना उसके पिता के सामने ही हुई। शुक्रवार को उसका बोर्ड एग्जाम था। वह परीक्षा सेंटर में मोबाइल लेकर पहुंच गई थी, जहां अचानक से मोबाइल की घंटी बज गई। इसके बाद परीक्षा पर्यवेक्षक ने उसके पिता को स्कूल बुलाकर शिकायत की। यहां तक कि उसकी परीक्षा भी निरस्त कर दी गई थी, जिससे तनाव में आकर इस छात्रा ने घर लौटते समय यह कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया है। छात्रा परिवार के साथ पांडव नगर एरिया में रहती थी। उसके पिता चार्टड अकाउंटेंट हैं। पुलिस ने बताया शुक्रवार को छात्रा लोधी कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय सेंटर में अर्थशास्त्र की परीक्षा देने गई थी। अचानक से उसके मोबाइल की घंटी बज गई, जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने उसकी उतर पुस्तिका और मोबाइल जब्त कर लिया। उसके पिता को भी स्कूल बुलाकर शिकायत की गई और परीक्षा निरस्त कर दी। वापस घर लौटते समय छात्रा इतनी तनाव में आ गई कि उसने बारापुरा फ्लाईओवर पहुंचने पर पिता से उल्टी आने की बात कहते हुए गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद वह एकदम से फ्लाईओवर से नीचे कूद गई।