पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News The Government Brought Bisahu To Bhopal But Rambai Went To Delhi And Shera To Mumbai

सरकार बिसाहू को भोपाल लाई, लेकिन रामबाई दिल्ली और शेरा मुंबई चले गए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बिसाहू बोले- मैं तो तीरथ करने गए था

ईटखेड़ी इलाके में लांबाखेड़ा बाइपास ब्रिज के पास शनिवार देर रात बोलेरो जीप ने पहले स्कूटर को टक्कर मारी, फिर एक एक्टिवा को चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटर पर बैठे तीन युवकों और एक्टिवा पर सवार एसिड कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। ईंटखेड़ी पुलिस के मुताबिक पीरगेट निवासी एसिड कारोबारी 70 वर्षीय बाबूलाल साहू और उनकी 65 वर्षीय प|ी लीलाबाई रात करीब 10:45 बजे एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उनके आगे दूसरे स्कूटर पर ईटखेड़ी के कोला मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय रमजान खान, लांबाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय मुन्नू शाह, गोया काॅलोनी निवासी 34 वर्षीय राशिद खान और 30 वर्षीय साजिद खान चल रहे थे। यह लोग लांबाखेड़ा आ रहे थे। नया बायपास ब्रिज के पास भोपाल से ईटखेड़ी की तरफ जा रही बोलेरो (एमपी 40-सीए-3958) ने पहले सामने आ रहे स्कूटर को टक्कर मारी। इसके बाद एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटर सवार चारों युवक दूर जाकर गिरे। बाबूलाल एक्टिवा के साथ बोलेरो के बोनट में फंस कर लगभग 70 से 75 फीट घिसटते चले गए।

एमटेक के प्रवेश के लिए इस बार जयपुर एमएनअाईटी कराएगी काउंसलिंग

जयपुर| देश के इंजीनियरिंग संस्थानों एनअाईटीज अाैर ट्रिपलआईटी में एमटेक अाैर एमएससी की सीटाें पर एडमिशन के लिए होने वाले सेंट्रलाइज काउंसलिंग (सीसीएमटी 2020) की जिम्मेदारी मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआइटी) को मिली है। इसमें गेट स्कोर 2018, 2019 और 2020 के आधार पर स्टूडेंट्स काे एडमिशन दिया जाएगा। सीसीएमटी से देश की 31 एनअाईटीज सहित 40 से ज्यादा इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन हाेंगे। इसमें एनआइटी, ट्रिपलआइटी और सरकारी वित्तीय सहायता प्राप्त संस्थान शामिल हैं। जयपुर में चल रहे ट्रिपलआईटी काेटा में फिलहाल मास्टर्स की सीटें नही हैं।

सीएम के अादेश पर किसानाें की पीड़ा सुनने पहुंचे मंत्री, 80% तक फसलें खराब

जयपुर | मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत के निर्देश के बाद रविवार काे प्रभारी मंत्री अपने-अपने अाेलावृष्टि प्रभावित जिलाें में पहुंचे अाैर किसानाें की पीड़ा सुनी। मंत्रियाें के सामने कई जगह दर्द बताते हुए किसानाें की अांखें नम हाे गईं। अधिकांश जगह 30 से 80% तक फसलें खराब हाेने की जानकारी सामने अाई। जयपुर के प्रभारी मंत्री शांति धारीवाल ने सिरसी क्षेत्र, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बूंदी के हिंडाेली क्षेत्र, वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद ने बीकानेर के खाजूवाला, ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने जैसलमेर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने अलवर व दाैसा जिले, श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने बूंदी तथा शिक्षा राज्यमंत्री गाेविंद सिंह डाेटासरा ने गंगानगर जिले के गांवाें में पहुंचकर किसानाें के नुकसान का जायजा लिया।

महाकाल को आज सांध्य आरती के पहले लगेगा गुलाल

उज्जैन | फाल्गुन पूर्णिमा पर 9 मार्च की शाम महाकाल मंदिर में होली की शुरुआत हो जाएगी। नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर को गुलाल लगाएंगे। इसके बाद कोटेश्वर व रामेश्वर महादेव का पूजन कर गुलाल लगाई जाएगी। शाम 6.30 बजे सांध्य आरती के पहले भगवान महाकाल को गुलाल चढ़ेगी। आरती के बाद प्रांगण में होलिका पूजन कर होली दहन होगा। होली व धुलेंडी पर मंदिरों में भगवान को हर्बल गुलाल ही लगाया जाएगा। टेसू व केशर के रंगों का उपयोग होगा।

भोपाल के होटल सायाजी में घुसा जंगली सुअर, दुल्हन का भाई और दो गार्ड घायल

भोपाल | राजधानी के सायाजी होटल में जंगली सुअर के हमले से दो गार्ड सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना 6 मार्च की सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है। पीड़ितों का आरोप है होटल प्रबंधन ने 2 दिन तक मामले को दबाए रखा। कमलानगर पुलिस को भी शिकायत की, किंतु अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

बोलेरो ने एक्टिवा को मारी टक्कर, 4 की मौत

सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।

रोडवेज बस से टकराया ट्रक, 4 की माैत, 14 लोग घायल

सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो अापको जानना जरूरी है।

अब ये स्थिति : 10 दिल्ली गए थे, 8 लौटे, 2 अभी लापता

बीते मंगलवार को कांग्रेस के 6, बसपा के दो, सपा के एक और एक निर्दलीय विधायक दिल्ली गए थे। इनमें से तीन कांग्रेसी ऐंदल सिंह कंसाना, रणवीर जाटव, कमलेश जाटव, बसपा की रामबाई व संजीव कुशवाह आैर सपा के राजेश शुक्ला बुधवार को लौट आए थे। निर्दलीय शेरा शनिवार को और रविवार को बिसाहू की वापसी हुई। हरदीप डंग और रघुराज अभी लापता हैं।

दिग्विजय बोले- भाजपा की साजिश फेल, सीएम को बधाई

दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को ट्वीट कर भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त किए जाने की साजिश को फेल करने पर बधाई दी है। सिंह ने कहा है कि यही मुख्यमंत्री की शक्ति है। हम हिम्मत के साथ भाजपा की हर साजिश मुकाबला करेंगे।

सीधी बात

मेरी तरफ से काेई खतरा नहीं, बाकी का नहीं कह सकता

अब सरकार को खतरा नहीं है।

- हमारी तरफ से नहीं है, बाकी विधायकों का मैं क्या जानूं। उनसे पूछिए।

सरकार से नाराजगी क्यों?

-कारण सीएम को बता दिया है। 40 साल से विधायक हूं। मुझे मंत्री नहीं बनाया। सीएम से अब मिला हूं। उन्होंने मुझे मंत्री बनाने का आश्वस्त किया।

दिग्विजय ने कहा है- आपको बंधक बनाकर दिल्ली से बेंगलुरू ले जाया गया?

-ऐसी जानकारी नहीं है। दिग्विजय अपने सूत्रों के हिसाब से कह रहे होंगे।

छत्तीसगढ़: 91 आदिवासियों पर दर्ज केस वापस हाेंगे

एजेंसी|रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल मामलों में 91 आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेगी। इस संबंध में सुप्रीम काेर्ट के सेवानिवृत्त जज जस्टिस एके पटनायक की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपाेर्ट राज्य सरकार काे दे दी है। समिति ने दाे दिन की समीक्षा बैठक के बाद केस वापस लेने की सिफारिश अपनी रिपाेर्ट में की है। समिति ने बस्तर संभाग के सभी जिलों तथा राजनांदगांव जिले में आदिवासियों के खिलाफ दर्ज 234 केस पर विचार किया। इसके बाद 91 अादिवासियाें पर किए मुकदमे वापस लेने की सिफारिश की गई है। इस समिति का गठन राज्य सरकार ने किया था। समिति 313 मामलाें काे वापस लेने की सिफारिश पहले ही कर चुकी है।

जयपुर: हेड कांस्टेबल ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारा, दांत टूटा

प्रकृति पर चढ़े हरा रंग, इसलिए रंगीन बाल्टियों में लगाए 1800 पौधे, पानी की बचत के साथ सुरक्षा भी

भास्कर न्यूज | बिलाड़ा (जोधपुर)

जोधपुर जिले में निर्माणाधीन बर-बनाड़ फोरलेन पर बीनावास के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक राेडवेज बस व ट्रक में अामने-सामने टक्कर हाे गई। तेज रफ्तार ट्रक बस को एक तरफ से रगड़ता हुआ आगे निकल गया। इससे बस में सवार दो महिलाअाें सहित 4 लाेगाें की माैत हाे गई। जबकि 14 घायल हाे गए। घायलाें काे जाेधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जनाें की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा फोरलेन पर निर्माणाधीन एक पुल के पास डायवर्जन पॉइंट पर हुआ सूचना पर जिला कलेक्टर सहित जोधपुर, बिलाड़ा व पीपाड़ से पुलिस के आला अधिकारी, बिलाड़ा व पीपाड़ उपखंड अधिकारी, आरएसी के जवान आदि मौके पर पहुंचे। हादसे में बिलाड़ा के पास बालासती निवासी गुड्‌डी (22) प|ी जितेंद्र जाेशी, उचियारड़ा निवासी पंकज (22) पुत्र पुन्नाराम सीरवी, बिलाड़ा की अाेलवी ग्राम पंचायत में अानंदनगर निवासी नेताराम (22) पुत्र तेजाराम व जाेधपुर के प्रतापनगर निवासी कुरैशा बानाे (60) प|ी बरकत की माैत हाे गई, जबकि पाली के रास बाबरा निवासी कविता, रमेश, दिलीप, टाेंक के मालपुरा निवासी मोहनराम, गोवर्धन सिंह, ब्यावर निवासी नोरति, सूरज, पाली के लांबिया निवासी रामप्यारी, अजमेर के मसूदा निवासी कैलाश, बिलाड़ा के बालासती निवासी रक्षा, करण, जितेंद्र, पायल व अशरफ घायल हाे गए। उचियारड़ा निवासी पंकज सीरवी की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पंकज गुजरात में रिफाइनरी में सर्विस करता है और गुजरात से जोधपुर तक ट्रेन में आया। जोधपुर से बिलाड़ा के लिए इस बस में सवार हुआ और हादसा हो गया था।

जयपुर| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां शहर में महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा था। डीजीपी भूपेन्द्र सिंह ने भी महिला स्टाफ को बधाई देकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उधर कमिश्नरेट के करधनी थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल कैलाश चंद कुमावत ने एक 60 वर्षीय महिला को थप्पड़ मारा। थप्पड़ इतने जोर से मारा की बुजुर्ग का एक दांत टूट गया। मुहं से खून बहने लगा। यह देख पीड़िता की दो बेटियां व बेटा बचाव करने आया तो उन्हें थाने ले जाकर पीटा। इस घटना से घबराया परिवार सदमे में है। घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली ताे उन्होंने मामला शांत करने के लिए पीड़िता से मिन्नतें की। थानाप्रभारी रामकिशन विश्नोई ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि तीन दिन का समय दे दो जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लूंगा।

मप्र: पथरीली जमीन पर पर्यावरण
का संरक्षण


प्रमोद सैनी . बीना| ग्राम बसाहरी में क्रशर संचालक पुनीत समैया सरकारी पथरीली जमीन को हरा-भरा करने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने डेढ़ एकड़ पथरीली जमीन पर पौधों को जीवित रखने के लिए प्रत्येक पौधे के साथ 5 लीटर क्षमता वाली बाल्टियां लगाई गई हैं। इससे जहां पानी बच रहा है वहीं बाल्टियों में भरा पानी पक्षियों के पीने के काम में भी आ रहा है। अभी तक 1800 पौधों में बाल्टियां लगाई जा चुकी हैं। इस नजारे को देख ऐसा लगता है, मानो होली के रंग एक साथ जमीन पर उतर आए हों।

बाल्टियों को नीचे से काटकर उसके अंदर से पौधे को निकाला गया है। आधी बॉल्टी में मिट्टी भरी गई है। बॉल्टी के चारों तरफ भी मिट्टी लगाई गई है। इसमें पानी डालते ही सीधा पौधों में पहुंच जाता है व काफी समय तक भरा रहता है। पहले पानी फैलकर बर्बाद हो जाता था। पुनीत के मुताबिक, पहले गर्मी के दिनों में हर तीसरे दिन 5 हजार लीटर पानी का एक टैंकर लगता था। अब 15 दिन में एक टैंकर पानी लग रहा है। करीब 8 टैंकर पानी हर माह बच रहा है।

हर माह 8 टैंकर पानी की बचत

 **

जोधपुर में निर्माणाधीन बर-बनाड़ फोरलेन के पास दुर्घटना

 **

राज्यसभा की दो सीटों के 25 दावेदार, दिल्ली लेगी फैसला

भोपाल | भाजपा में राज्यसभा सीटों के लिए प्रदेश चुनाव समिति की बैठक की औपचारिकता पूरी हो गई। शनिवार को दिल्ली में और रविवार को भोपाल में अलग-अलग समिति सदस्यों से बात हुई। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने फोन पर भी कुछ वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। समिति ने तय किया कि प्रदेश में रिक्त हो रही तीन सीटों में से भाजपा दो पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए 25 दावेदारों के नामों की सूची तैयार हुई है, जिसमें से एक पर केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। होली के बाद नाम की घोषणा होगी। जंबो पैनल के प्रमुख नामों में प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया भी शामिल हैं।

सज्जन ने कहा- भाजपा के कई विधायक संपर्क में

लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने उज्जैन में कहा कि हमारे पास भी भाजपा के बहुत सारे विधायक है। राज अभी पर्दे के पीछे ही रहने दो। कांग्रेस की सरकार पूरी तरह से कंफर्म टेबल है। कांग्रेस की दो सीट हैं। दोनों पर हाईकमान का गहरा मंथन है।

बिसाहूलाल सिंह, विधायक

भाजपा की दो बैठकें


गृह मंत्री सरकारी विमान में बिसाहू को बैठाकर लाए

बिसाहू बेंगलुरू से पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल के साथ इंदौर पहुंचे, यहां गृहमंत्री बाला बच्चन और बघेल के साथ सरकारी विमान से भोपाल पहुंचे और सीएम हाउस गए।

भास्कर न्यूज | भोपाल

बेंगलुरू में बीते छह दिन से जमे तीन कांग्रेसी विधायकों में से एक बिसाहूलाल सिंह रविवार को भोपाल लौट आए। यहां आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की और इसके बाद कहा- मैं तो तीरथ करने गया था। मुझे किसी ने बंधक नहीं बनाया। मैं कांग्रेस में ही रहूंगा। मुझे मंत्री बनने का काम मुख्यमंत्री का है। जब मीडिया ने उनसे पूछा कि बेंगलुरू में आपके साथ विधायक हरदीप सिंह डंग और रघुराज कंसाना भी थे? तो बिसाहू चुप्पी साध गए। हालांकि गृह मंत्री बाला बच्चन ने दावा किया कि डंग और कंसाना से संपर्क में हूं, वे भी जल्द भोपाल पहुंचेंगे। दूसरी ओर, बिसाहू की वापसी से सरकार को बड़ी राहत मिली, लेकिन शनिवार दोपहर को भोपाल लौटे निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा रात में पहले दिल्ली गए और रविवार सुबह वह वहीं से मुंबई चले गए, जहां उन्होंने सरकार को समर्थन देेने की बात दोहराई। इधर, बसपा विधायक रामबाई दिल्ली चली गईं। उन्होंने इस विजिट का कारण बेटी की तबीयत खराब होना बताया। दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं की बैठक रविवार को भी जारी रही। इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

मध्य प्रदेश. छत्तीसगढ़. राजस्थान**

नई दिल्ली, सोमवार 09 मार्च, 2020 |

05
खबरें और भी हैं...