- Hindi News
- National
- Kullu News The Heroin Mafia Wire Is Connected To Pakistan Supplies Coming Through Nepal And Afghanistan
पाकिस्तान से जुडे़ हैं हेरोइन माफिया का तार, नेपाल व अफगानिस्तान के रास्ते आ रही सप्लाई
भारत में पाकिस्तान से बडे़ पैमाने पर हेरोइन पहुंचाई जा रही है हेरोइन की खेप अफगानिस्तान और नेपाल के रास्ते भारत पहुंचाई जा रही है उसके बाद दिल्ली से विदेशी नागरिक हेरोइन का कारोबार देशभर में फैला रहे हैं। कुल्लू पुलिस ने कई मामलों में विदेशी नागरिकों को दिल्ली से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया है जिसमें छानबीन में कई के लिंक पाकिस्तान से निकले हैं। कुल्लू के एसआईयू इंचार्ज सुनील सांख्यान ने हाल ही में हेरोइन मामले में अफ्रीकी देश आईवरी कोस्ट के तीन नागरिकों को गिरफ्तार करने की जानकारी देते हुए कई चौंकाने वाली जानकारी साझा की। कुल्लू पुलिस पिछले दिसंबर से लेकर अब तक 19 विदेशी नागरिकों को दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है जबकि एक नागरिक को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। ये विदेशी नागरिक दिल्ली में हेरोइन का कारोबार बड़े पैमाने पर चला रहे थे। उनका दावा है कि अभी भी और कई विदेशी नागरिक दिल्ली में नशे का कारोबार करने में संलिप्त है जिसके दिल्ली में काम करने वाले कुछ अन्य लोग भी शामिल है जो एक चैनल के रूप में काम करते हैं।
कुल्लू पुलिस द्वारा पकड़े गए इन विदेशी नागरिकों में अधिकतर नागरिक ऐसे हैं जिनके पास न तो पासपोर्ट है ओर न ही कोई वीजा है। हालांकि ये अपने अपने देश से कुछ टूरिस्ट का वीजा लेकर तो कोई पढ़ाई के लिए वीजा लगाकर
भारत आया था लेकिन वीजा की वैधता खत्म होने के बाद फिर से वीजा नहीं बनाया उसके बाद गैर कानूनी तौर पर यहां रहकर नशे का कारोबार कर रहे हैं। अब तक कुल्लू पुलिस ने जितने भी हेरोइन के मामले पकड़े हैं उनमें जांच करने पर पता चला है कि वे हेरोइन को दिल्ली से लाए थे।
नाम जितना प्रसिद्ध उतना महंगी हेरोईन एसआईयू प्रभारी सुनील सांख्यान का कहना है कि पुलिस ने छानबीन में यह भी पाया कि जो दिल्ली में नशे का कारोबार करते हैं वे प्रसिद्ध विदेशी नाम रखकर अपना कारोबार करते हैं। जिसमें डेविड और जॉन जैसे प्रचलित नाम रखकर ही अपनी असली पहचान छुपाकर रखते हैं और यह कारोबार करते हैं। जिसके चलते जितना प्रचलित नाम होगा उससे होने वाली डील में हेरोइन भी उतनी ही अधिक महंगी मिलेगी।