पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से पवित्र रमजान माह प्रारंभ, पहला रोजा 18 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर।  मुस्लिम समाज की पहली तरावीह आज (गुरुवार) से है। इसी के साथ रमजान माह की शुरुआत हो गई है। समाज के लोग पहला रोजा 18 मई को रखेंगे। शहर काजी डॉ. इशरत अली ने बताया बुधवार को रमजानुल मुबारक 1439 हिजरी का 29वां चांद दिखाई नहीं दिया, इसलिए रमजानुल मुबारक की पहली तारीख 17 मई है। समाजजन पहला रोजा शुक्रवार को रखेंगे। पहले रोजे पर शुक्रवार को सहरी का समय सुबह 4 बजकर 13 मिनट और इफ्तार का समय शाम 7 बजकर 4 मिनट होगा। 

 

  • माहे रमज़ान शब्द 'रम्ज़' से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है- छोटे पत्थरों पर पड़ने वाली सूर्य की अत्याधिक गर्मी।

 

  • रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। साल 2018 का रमजान का महीना 17 मई से शुरू हो गया है।

 

  • इस्लाम में बुनियादी चार कर्तव्यों को अमल में लाना जरूरी बताया गया है। जिसमें पहला नमाज, दूसरा रोजा, तीसरा हज, चौथा जकात है।

 

  •  रोजे को अरबी में सोम कहते हैं जिसका मतलब है रुकना। रोज़ा यानी तमाम बुराइयों से रुकना या परहेज करना। जबान से गलत या बुरा नहीं बोलना, आंख से गलत नहीं देखना, कान से गलत नहीं सुनना, कोई नाजायज काम नहीं करना।

 

  • रोजे में दिन भर भूखा प्यासा रहने के अलावा तमाम बुराइयों से दूर रहने, रुकने की हिदायत दी गई है। रोजा रखकर खाना सामने होते हुए भी न खाना हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों के नियंत्रण में रखना सिखाता है।

खबरें और भी हैं...