पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेक्सिको के लिए विश्वकप जीतने का आदर्श समय : रामिरेज

मेक्सिको के लिए विश्वकप जीतने का आदर्श समय : रामिरेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेक्सिको के लिए विश्वकप जीतने का आदर्श समय : रामिरेज

रोमिरेज ने समाचार एजेंसी एफे से कहा, \"\"विश्वकप जीतने का यह एक अच्छा समय है क्योंकि इस बार टीम में विजेता टीम के कई सारे खिलाड़ी एकसाथ खेल रहे हैं।\"\"
अमेरिका के पूर्व कोच ने कहा कि मेक्सिको गियोवानी डी सांतोस और कार्लोस वेला पर निर्भर रह सकती है जिन्हें कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो ने विश्वकप के लिए राष्ट्रीय टीम में चुना है। डो सांतोस और वेला 2005 में अंडर-17 विश्व विजेता टीम के सदस्य थे।
रामिरेज ने कहा, \"\"सिर्फ क्वार्टर फाइनल तक के बारे में ही सोचना, एक बड़ी गलती होगी। आपको सातों मैचों में चैंपियन की तरह खेलना होगा। अच्छा यह होगा कि सातों मैचों को जीतने के बारे में सोचें।\"\"
रामिरेज 2008 में राष्ट्रीय टीम के अंतरिम कोच रह चुके और उनका मानना है कि कोच जुआन कार्लोस ओसोरियो ने सोमवार को टीम की जो सूची जारी की है उसे लेकर वह चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि कोच ने जो टीम चुनी है उससे लगता है कि मेक्सिको के पास इस बार खिताब अपने नाम करने का शानदार अवसर है।
हालांकि विश्वकप के लिए कोच ने मिडफील्डर रोडोल्फो पिजारो और जोस जुआन वाजक्यूज और गोलकीपर रोडाल्फो कोटा को टीम में शामिल नहीं किया है।
मेक्सिको फीफा विश्वकप में अब तक क्वार्टर फाइनल से आगे एक बार भी नहीं पहुंच पाई है। टीम 1970 और 1986 में ही क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। 2014 में ब्राजील में हुए विश्वकप में वह 10वें स्थान पर रही थी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...