पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • The Identity Of The Taj Mahal In The World As The Face Of The Country, This Face Is Being Dirty Even By Pollution

दुनिया में ताजमहल की पहचान देश के चेहरे के रूप में, प्रदूषण से यह चेहरा भी मलिन हो रहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. भारत दुनिया के 15 सबसे ज्यादा प्रदूषित देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है। बेहद जरूरी है कि हमें चीन की तरह हमारे हवा, पानी और पर्यावरण के इतना प्रदूषित होने तक का इंतजार न करें कि लोगों को साफ पानी और साफ हवा के लिए सड़कों पर उतर कर विरोध करना पड़े। ये बात गोदरेज एंड बॉयस मैन्युफेक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के चेयरपर्सन जमशेद नारोजी गोदरेज ने कही। वे भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईसर) के 6वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। 

- उन्होंन कहाकि हमारे रिसर्च, स्टार्टअप आईडिया और डवलपमेंट से जुड़ी प्लानिंग को इस दिशों में मोड़ने की जरूरत है, जिससे हम वर्तमान की पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं का हल ढूंढ़ सीधे समाज को लाभ पहुंचा सकें। ताजमहल देश का एक ऐसा चेहरा है, जिसे दुनियाभर में पहचाना जाता है, आज प्रदूषण के कारण यह चेहरा ही खराब होता जा रहा है। हमारी समुद्री तटों के पास 200 मील तक का एरिया इतना प्लास्टिक वेस्ट से भरा है कि असल समुद्र कितना खूबसूरत है, यह बाहर जाकर समझ आता है। 

ग्रीन बिल्डिंग बनाने की दिशा में काम करना होगा 
- हमें इन सभी दिशाओं में प्रदूषण को रोकने के लिए काम करने की जरूरत है। जरूरी है कि हम ग्रीन बिल्डिंग और जीरो फुट प्रिंटिंग की दिशा में काम करें। समुद्र, जंगल, पानी, हवा सभी को बचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में आईसर बोर्ड ऑफ गर्वनर्स के चेयरमैन विपिन सोंधी और आईसर के निदेशक प्रो. विनोद सिंह शामिल थे। 

इन्हें मिले मेडल 
- दीक्षांत समारोह में 21 स्टूडेंट्स को एमएस, 130 को बीएस-एमएस, 1 को बीएस और 40 स्टूडेंट्स को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। 
इन्हें मिला प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल 
- समारोह में फिजिक्स डिपार्टमेंट के रोहित प्रसाद को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल व प्रोफीशियंस गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। जबकि, बायोलॉजी की श्रेया गुप्ता को ओवरऑल डवलपमेंट के लिए डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल व प्रोफीशियंसी गोल्ड मेडल दिया गया। इस अवसर पर केमेस्ट्री के लालकृष्ण पीएच और मैथ्स के ऋत्विक उपाधय को भी प्रोफीशिएंसी गोल्ड मेडल दिया गया। 

खबरें और भी हैं...