वाराणसी की घटना हादसा नहीं, लापरवाही का नतीजा : भाकपा (माले)
वाराणसी की घटना हादसा नहीं, लापरवाही का नतीजा : भाकपा (माले)
माले के राज्य सचिव ने बुधवार को बताया कि घटना हादसा नहीं, बल्कि मानव निर्मित विपत्ति है, जो भ्रष्टाचार और आपराधिक लापरवाही का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पुल बनाने में निर्धारित मानकों का घोर उल्लंघन किया गया। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता भी पहली नजर में निम्न स्तर की दिखती है। गर्डर रखने के दौरान रूट डायवर्जन नहीं किया गया, अन्यथा जानमाल की व्यापक हानि न होती। निर्माण स्थल पर इमरजेंसी की स्थिति में राहत व बचाव के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं थी।
सुधाकर ने कहा कि प्रशासन मौतों की संख्या कम करके बता रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुए एक ऐसे ही मामले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार का भयावह रूप और मौत व मनी का कारोबार बताया था। अब जबकि उनके चुनावक्षेत्र में ऐसी घटना हुई है, तो उन्हें योगी सरकार का बचाव नहीं करते हुए यही बात बेहिचक स्वीकार करनी चाहिए। साथ ही, विकास दिखाने और वाराणसी को \'क्योटो\' बनाने की जल्दबाजी में जानमाल व नगरवासियों की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होनी चाहिए।
माले राज्य सचिव ने मृतकों के परिवारों को पांच के बजाय 50-50 लाख रुपये मुआवजा राशि देने की मांग की।
--आईएएनएस