पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bero News The Issue Of Not Receiving Compensation To The Raiyats Even After The Land Acquisition

भूमि अधिग्रहण के बाद भी रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग सदन के पटल में रखी थी

मांडर के विधायक बंधु तिर्की ने विधानसभा में लघु सिंचाई परियोजना के तहत बेड़ो प्रखंड के करांजी में डैम निर्माण में हुए भूमि अधिग्रहण के 5 साल बीत जाने के बाद भी रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने का सवाल विधानसभा के पटल में रखा। इसका जवाब देते हुए विभागीय मंत्री जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार ने माननीय विधायक के पूछे गए सवाल को स्वीकार किया और जवाब देते हुए कहा प्रश्नगत योजना के डैम में डूबे क्षेत्र के 4.28 हेक्टेयर रैयती जमीन के मुआवजा भुगतान हेतु पुनरीक्षित प्राक्कलन तैयार किया गया है। बंधु तिर्की के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि योजना की पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के उपरांत भू मुआवजा की राशि का भुगतान यथाशीघ्र किया जाएगा। विधायक बंधु तिर्की ने विधानसभा के शून्यकाल के दौरान बेड़ो प्रखंड अंतर्गत महादानी मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने की मांग सदन के पटल में रखी थी।

विधायक बंधु तिर्की ।
खबरें और भी हैं...