हिनू मेंे द जावेद हबीब लक्जरी सैलून शुरू
रांची | बालों के विशेषज्ञ जावेद हबीब ने हिनू रांची में लक्जरी सैलून द जावेद हबीब का उद्घाटन किया। जावेद हबीब ने कहा कि समय के साथ रांची शहर में बहुत से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लोग माडर्न और फैशन के प्रति सचेत हो रहे हैं। आने वाले इस बदलाव के लिए सोशल मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लोग फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और सोशल मीडिया एकाउंट्स के माध्यम से अपने को अधिक सुंदर प्रदर्शित करने की कोशिश करते हैं। लोग सजने संवरने की पुरानी पद्धतियों को अपनाने से परहेज करने लगे हैं और सुगम तरीकों की तरफ आकर्षित होने लगे हैं। जावेद हबीब एंड ब्यूटी लिमिटेड भारत की एक अग्रणी हेयर एंड ब्यूटी सैलून चेन है जिसके वर्तमान में 24 राज्यों के 110 शहरों में 875 से अधिक आउटलेट हैं। कंपनी की अगले 3 साल में 1000 और सैलून खोलने की योजना है।