पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karra News The Main Objective Is To Provide Quality Education To Children

बच्चांे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है मुख्य उद्देश्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समग्र शिक्षा अभियान के तहत गुरूवार को राजकीय मध्य विद्यालय कर्रा परिसर में प्रखंड के सरकारी एवं पारा शिक्षकों का पांच दिवसीय गैर आवासीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हआ। उद्घाटन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन साहु ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय हारुहप्पा की शिक्षिका अनिता ने गणेश वंदना गा कर लोगों को प्रेरित किया। प्रशिक्षण दो बैच में संचालित किया जा रहा है। दोनों बैच में कुल 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण के लिए निबंधन कराया है। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण पूर्व स्मार्ट फोन के माध्यम से जांच परीक्षा लिया गया। ज्ञात हो की पूरे भारत वर्ष में पहली बार इस तरह का बड़े पैमाने पर शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। पुरे भारत वर्ष में 42 लाख शिक्षकों प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रखंड में कुल 442 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में शिक्षकों में आत्मविश्वास एवं कुशलता के साथ साथ बच्चों के गुणवत्ता शिक्षा एवं उनकी सर्वागीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह प्रशिक्षण पुरी तरह से गतिविधि आधारित प्रशिक्षण है जो प्रात:9 बजे से अपराह्न 5 बजे तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए नाश्ता एवं भोजन का प्रबंध किया गया है। प्रशिक्षक के रुप में राज्य साधन सेवी पुरुषोत्तम प्रसाद एवं सहायक साधनसेवी दिलीप कुमार सारंगी, संजय कुमार सिन्हा, आश्रित इंदवार, प्रमोद कुमार चतुर्वेदी एवं दांदू आईन्द जिम्मेवारी निभा रहे है।

खबरें और भी हैं...