पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गेस्ट हाउस का मैनेजर कैश लेकर हुआ फरार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एमडीसी पुलिस थाने में एक चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें एमडीसी सेक्टर 4 में रहने वाले व्यक्ति ने अपने गेस्ट हाउस के मैनेजर के खिलाफ शिकायत दी है। वैष्णव शर्मा ने बताया कि उन्होंने एमडीसी सेक्टर 6 के मकान नंबर 178पी में गेस्ट हाउस खोला हुआ है। यहां मैनेजर के पद पर दलीप शर्मा को रखा हुआ था, लेकिन वो यहां से मकान के किराया, काउंटर और कर्मचारियों की सैलरी की एवज में रखा गया कैश लेकर फरार हो गया। जिसके बाद उसने अपने मोबाइल को ऑफ कर दिया। वैष्णव शर्मा ने बताया कि वो यहां रेलविहार में रहते हैं। जबकि एमडीसी सेक्टर 6 में उन्होंने एक कोठी को किराए पर लिया हुआ है। मकान नंबर 178पी में उन्होंने गेस्ट हाउस खोला हुआ है। लिहाजा यहां गेस्ट के लिए एक मैनेजर और अन्य स्टाफ को रखा हुआ था। 3 जनवरी को शर्मा ने यहां दलीप को मैनेजर की पोस्ट पर रखा था। वैष्णव के अनुसार हर महीने किराया या अन्य खर्च काउंटर में ही होता था। यहां पर किराया देने की अमाउंट एक लाख 10 हजार रुपए, कर्मचारियों को सैलरी देने की रकम 50 हजार रुपए और काउंटर कैश करीब 64 हजार रुपए रखा था। लेकिन
जब वह यहां आए तो यहां से दलीप गायब था। उसके साथ-साथ यहां काउंटर में रखा कैश भी गायब था। जिसके बाद दलीप के मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन उसका नंबर बंद है।

खबरें और भी हैं...