- Hindi News
- National
- Ranchi News The Matter Of Economic Boycott Will Be Given On The Demand Of Investigation On Cm39s Tweet
आर्थिक बहिष्कार का मामला सीएम के ट्वीट पर जांच पूरी मांगने पर दी जाएगी रिपोर्ट
चुटिया थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में आर्थिक बहिष्कार का एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ। सीएम ने ट्वीट कर कहा था कि उनकी सरकार सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस ट्वीट के बाद चुटिया पुलिस वायरल उक्त वीडियो के मामले में सनहा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी, जो पूरी हो गई है। इस मामले में कोई जांच के आदेश नहीं दिए गए थे। जांच में वायरल वीडियो में सभी लोग शपथ लेते दिखाई दे रहे हंै। शपथ एक न्यूज चैनल के संपादक द्वारा उपस्थित लोगों को दिलाई जा रही है। कहा गया है कि किसी भी गद्दार से हम कोई सामान नहीं खरीदें। हमारे भाई को मारने वालों को हम नौकरी पर नहीं रखेंगे। यदि सरकार जांच रिपोर्ट मांगी तो उसे चुटिया पुलिस सौंप देगी।