- Hindi News
- National
- Hamirpur News The Mountain Stream Plan Will Prove To Be A Boon For The Farmers Of The State Narendra Thakur
प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगी पर्वतधारा योजना: नरेंद्र ठाकुर
हमीरपुर|हमीरपुर सदर के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र ठाकुर ने पर्वतधारा योजना की शुरुआत को जल स्त्रोतों के पुनरोद्वार की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण क़दम करार देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ़ की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह अपनी तरह की ऐसी पहली स्कीम है, जिसमें पानी के स्रोतों को अमूल्य समझते हुए उनके जीर्णोद्धार कर सिंचाई के उद्देश्यों को पूरा करने की गम्भीर पहल की गई है। ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में पानी का संकट वैश्विक समस्या बनने जा रही है। पुराने जल स्त्रोत विलुप्त होते जा रहे हैं और नए स्त्रोतों का निर्माण नहीं हो पा रहा। ऐसी स्थितियों से बचने का एकमात्र रास्ता जहाँ पानी के अपव्यय को रोकना होगा, वहीं पर विलुप्त हो रहे जलस्त्रोतों को बचाना भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में अस्सी प्रतिशत से ज़्यादा आबादी कृषि और बागवानी पर आश्रित है। सिंचाई के लिए लोग सिर्फ़ वर्षा पर निर्भर रहते हैं। जिसके फलस्वरूप कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा ‘पर्वतधारा योजना’ को शुरू किए जाने की घोषणा से जल स्त्रोतों के सरंक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण पहल हुई है जिसका लाभ प्रदेश के लाखों किसानों और बागवानों को मिलने वाला है।