पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकेसरीसिंहपुर(जयपुर).“लाइट कैमरा एक्शन-साइलेंस’ इन दिनों फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी की इन दिनों समीपवर्ती गांवों में गूंज रही है। फिल्म “बैटल ऑफ सारगाडी’ के कुछ दृश्य यहां फिल्माए जा रहे हैं। कमीनपुरा गांव के जोहड़ के पास पुराने घर को 1895 के ग्रामीण परिवेश का ही वास्तविक रूप दिया गया है। इसी मकान में फिल्म के मुख्य किरदार ईसर सिंह (रणदीप हुड्डा) का घर दिखाया गया है। घर में हारा, लालटेन, दूध रखने की टोकरी, चूल्हा, बिखरी हुई मिर्चें, पुराना कुआं सहित “सरो’ से बने हुए मिट्टी से लीपकर तैयार प्रतिकृतियां यथार्थ लग रही हैं। गांव के लोगों को नहीं हो रहा विश्वास...
सीन देख ग्रामीण भी हतप्रभ हैं। ऐसा लगता है मानाे वास्तव में ही 1880-95 के बीच पहुंच गए हों। यहीं पर मुख्य किरदार के फौज में भर्ती होने के अलावा युद्ध पर जाने के दृश्य फिल्माए जा रहे हैं। यहां उनके “अपनी मां से ड्यूटी पर जाने की बात कहते हुए वापस जल्दी आने के साथ मां के दुलार’ का दृश्य फिल्माया गया। वहीं, पास में ही एक पुराने खेजड़ी के पेड़ के नीचे हनुमान जी के मंदिर का निर्माण कर साथ में एक कुम्हार का घर व हाट बनाई गई है।
मिट्टी के बर्तन व उसे बनाने वाले चाक के साथ पुराने बैलों की जोड़ी वाली बैलगाड़ी व ऊंट भी इस घर में दिखाए गए हैं। 150 कलाकारों का काफिला साजो सामान से लैस कलाकारों की वैनिटी (सभी सुविधा युक्त) बसें, बड़ी गाड़ियां, खाने पीने की अलग-अलग स्टाॅल लगी हुई हैं। खास बात ये है कि फिल्म में कुछ स्थानीय ग्रामीणों को भी कुछ सीन में शामिल किया गया है। इलाके में हर और फिल्म के ही चर्चे हैं।
ऐसे तैयार की हैं सड़कें
गांव की सीसी सड़कों पर मिट्टी डालकर उन्हें गांव की कच्ची गलियां बनाई गई हैं ताकि गांव का स्वरूप उस जमाने का लगे। यह शूटिंग पंचायत से स्वीकृति लेकर की जा रही है। शूटिंग देखने के लिए गांव ही नहीं, आसपास के क्षेत्र केसरीसिंहपुर, फुसेवाला, श्रीकरणपुर, श्रीगंगानगर से भी लोग पहुंच तो रहे हैं लेकिन कलाकारों की झलक नहीं मिल पा रही । यहां सुरक्षाकर्मी लोगों को कलाकारों से मिलने नहीं दे रहे। फिल्मी दुनिया की चमक दमक बड़े कैमरे, फिल्मी सितारे यहां वहां घूम रहे हैं। सरदार के वेश में मुख्य कलाकार रणदीप हुड्डा व अन्य सिख बटालियन के जवान खाकी वर्दी में पूरे जच रहे हैं।
हीरोइन सुरीली को लिया गया है। क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल है। लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह लोकेशन राजकुमार संतोषी जैसे बड़े निर्माता को क्यों पसंद आई? फिल्म के एक सहायक ने बताया कि क्षेत्र में पहले छोटे बजट की एक दो फिल्में निर्माता ने देखी थी। बस वहीं से इस जगह पर काम शुरू हो गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.