पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nadaun News The Passengers Were Carrying In A Private Vehicle On The Information The Police Cut The Challan Of Two Thousand

निजी वाहन में ढो रहे थे सवारियां, सूचना पर पुलिस ने काटा दो हजार का चालान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नादौन बस अड्डे के पास इंद्रपाल चौक पर शुक्रवार को टैक्सी यूनियन प्रधान परविंदर कटोच की अगुवाई में यूनियन के सदस्यों ने सवारियां ढोते एक निजी वाहन को रोक लिया। यूनियन प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएचओ प्रवीण राणा तथा यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने उक्त वाहन चालक पर कार्रवाई करते हुए 2000 का चालान काटा और आगे के लिए ऐसा ना करने की चेतावनी दी। देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

परविंदर कटोच को जानकारी मिली कि भूंपल क्षेत्र के कुछ निजी वाहन मालिक सवारियां ढोने के लिए अपने वाहनों को बतौर टैक्सी प्रयोग करते हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने इसकी जानकारी नादौन पुलिस को दी। थाना प्रभारी व यातायात प्रभारी ने इंद्रपाल चौक पर नाका लगा दिया और जैसे ही यह वाहन चौक पर पहुंचा उसे रोक लिया गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एसडीएम किरण भडा़ना भी भीड़ देख कर रुक गई। उन्होंने भी उक्त वाहन चालक पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिसके चलते पुलिस ने वाहन मालिक पर चालान काट कर जुर्माना लगा दिया। कार्यवाही के बाद टैक्सी यूनियन ने इंसानियत का परिचय देते हुए वाहन चालक को सवारियों सहित अपने गंतव्य स्थल की ओर जाने दिया।

कटोच ने बताया कि वाहन में महिलाएं व छोटे बच्चे भी थे, जिसके कारण वाहन चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कटोच ने उपमंडल भर के निजी वाहन चालकों को जो अपने निजी वाहनों को टैक्सी के तौर पर प्रयोग करके सवारियां ढौ रहे हैं, उन्हें कड़ी चेतावनी दी है कि यदि कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर उन पर कार्यवाही की जाएगी।

एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि टैक्सी यूनियन की सूचना पर उक्त वाहन को रोककर उसके मालिक का चालान काटा गया है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

पकड़े गए निजी वाहन मालिक का चालान काटते हुए पुलिस कर्मी।
खबरें और भी हैं...