जानलेवा बन गया है गड्ढा, हो चुके हैं कई हादसे
मुरी गोला पथ पर उरांगगाढ़ा पुल पर इन दिनों बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस कारण आये दिन इस स्थान पर कई दुर्घटनाएं हो चुका है। बीते बुधवार की रात करीब सात बजे इसी गड्ढे के कारण असंतुलित होकर एक बोलेरो पुल के नीचे गिर गयी। गनीमत रही कि बोलेरो पानी मे गिरी इस कारण किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। इससे पहले भी एक ट्रक, दो ट्रेक्टर समेत कई अन्य वाहन इसी तरह के दुर्घटना के शिकार हो चुके हैैं। इनमें ट्रेक्टर वाली घटना में एक कि जान भी जा चुकी है। इसके अलावे भी कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है। इन सब की जानकारी ग्रामीणों की ओर से विभाग को लगातार दी जाती रही है। अलावे इलाके के सभी अधिकारियों को भी इस सड़क की दुर्दशा की पूरी जानकारी है लेकिन अबतक इसको बनाये जाने का प्रयास नहीं किया गया है। लोगों ने विभाग से अविलम्ब इस पुल पर सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि आगे से किसी को दुर्घटना का शिकार न होना पड़े।