पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News The Pockets Of Holi Were Pocketed By The People Who Came To Buy Silver

होली में पॉकेटमारों की रही चांदी खरीदारी को आए लोगों की जेब काटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | होली में खरीदारी के दौरान पॉकेटमारों की चांदी रही। होली से एक दिन पहले 9 मार्च को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बड़े-बड़े मॉल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स में दिखी। जिसका फायदा पॉकेटमारों ने उठाया। भीड़ में पॉकेटमार घुसकर कई लोगों के पॉकेट साफ कर दिए। मेन रोड स्थित बिग बाजार में पॉकेटमारी के शिकार मनिटोला निवासी मो. काशिफ हुए, उन्होंने चुटिया थाने में मामला दर्ज कराया। साथ ही, वीडियो फुटेज भी बिग बाजार से निकलावाया। जिसमें पॉकेटमारी करता एक व्यक्ति दिख रहा है। 9 मार्च को दोपहर 12:50 बजे मो. काशिफ खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान वे वहां लगेज काउंटर में अपना सामान रख रहे थे। वहां काफी भीड़ थी। अचानक उन्हें पता चला कि उनका पर्स गायब हो गया। जब उन्होंने वहां का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया तो देखा कि पीछे खड़ा व्यक्ति उनका पॉकेट मार रहा है। पर्स में 8000 रुपए, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बाइक का आरसी कार्ड था। पॉकेटमारों ने और कई भीड़ वाली जगहों पर हाथ साफ किए। लेकिन, कई लोगों ने पर्स में अधिक पैसे नहीं होने के कारण थाने में मामला दर्ज कराने नहीं गए।
खबरें और भी हैं...