पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली में दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना

दिल्ली में दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली में दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना

सुबह 9 बजे तक, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया, वहीं 9.30 बजे आईजीआई हवाई अड्डे पर पारा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम को बारिश और धूलभरी आंधी आ सकती है, हालांकि, हवाओं या बारिश की तीव्रता बेहद कम रहेगी।
दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, \"\"शाम को बादल गरजने और बिजली कड़कने की संभावना है।\"\"
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 39 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...