- Hindi News
- National
- Ranchi News The Road From Kathitand To Pithoria Will Be Widened Will Be Acquired Soon
काठीटांड़ से पिठोरिया जाने वाली सड़क होगी चौड़ी, जल्द होगा अधिग्रहण
रांची | काठीटांड़ से पिठोरिया जाने वाली सड़क चौड़ी की जाएगी। इसके लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय 0.96 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी। सड़क के चौड़ीकरण के साथ मजबूतीकरण भी होना है। भू-अर्जन कार्यालय ने अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। यह जमीन कांके थाना के मारवा गांव के पांच ग्रामीणों की है, जिसका अधिग्रहण किया जाएगा। इस संबंध में जिला भू-अर्जन कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।