पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khuti News The Role Of Women In Empowering Women Family And Society Is Paramount

नारी पूजनीय, परिवार-समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नगर पंचायत के तत्वावधान में नगर भवन में महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्लास्टिक चुनकर शहर को साफ बनाने वाली छह महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। महिलाओं ने 369 किलो प्लास्टिक चुना था। मुख्य अतिथि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ है। महिलाएं सशक्त बनेंगी तभी समाज और देश भी सशक्त बनेगा। आज महिलाएं समूह बनाकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही है। नगर पंचायत इनकी मदद को तैयार है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राखी कश्यप ने कहा कि महिलाएं पूरे परिवार के साथ समाज को भी जोड़ कर रखती है। आदि काल से ही महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप ने कहा कि आज महिलाएं बड़े-बड़े पदों पर विराजमान हैं। खेल, विज्ञान, राजनीति, चिकित्सा, शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रही हैं। आज सशक्त समाज बनाने की आवश्यकता है जिसमें महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि है। कार्यक्रम में रिदम एंड सोल ग्रुप के माला आगले तथा जया सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। आज फिर जीने की तमन्ना है... आजा ओ मेरे राजकुमार तेरे बिन रहा न जाए..., लंबी जुदाई हो रब्बा... मेरे रश्के कमर... स्कूल के टाइम पर आना गोरी डैम पर..., चुरा लिया है तुमने जो दिल को... समेत हिन्दी और नागपुरी गाने प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने गाने लगे। वहीं लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह भी मनाया।

कलाकारों ने होली के गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच संचालन सिटी मिशन मैनेजर बीरबल ठाकुर तथा जुबेदा खातून तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रीतिवंती मेरी मुंडरी ने किया। इससे पहले डे-एनयूएलएम द्वारा आयोजित कार्यक्रम का नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार तथा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राखी कश्यप ने शुभारंभ किया। मौके पर वार्ड पार्षद अनूप साहू, चार्ल्स पाहन, विमला देवी, कंचन माला देवी, सोनामति देवी, सोनू
कुमार, सिटी मैनेजर विपिन विमल टोपनो, सिटी मिशन मैनेजर बीरबल ठाकुर, पूर्व सिटी मिशन मैनेजर किरण केरकेट्टा, एससी गुप्ता, जुबेदा खातून, सुजल समेत 150 महिला समूह सदस्य उपस्थित थे।

शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : डॉ. जूही


खूंटी | सीआरपीएफ 157 बटालियन के आदित्यपुर स्थित मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि एक नारी अपने कंधों पर पूरे घर की जिम्मेदारी लेकर चलती है, विशेषकर जिनके पति सीआरपीएफ में हैं। इस प्रकार कई अन्य मुद्दों एवं सीआरपीएफ की जीवन शैली के बारे में अवगत कराकर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जूही शर्मा ने परिवार एवं समाज में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि वर्तमान समय में नारी हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे निकलने में सक्षम है। महिलाओं ने ना सिर्फ अच्छी शिक्षा ली बल्कि खेल, विज्ञान तथा कई अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। इसलिए महिलाओं को आज के समय में शिक्षित होना अतिआवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से कई क्षेत्रों में करियर बना सकती है तथा अपने को आत्मनिर्भर बना सकती है।

सीआरपीएफ के कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करतीं नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप व अन्य।

369 किलो प्लास्टिक चुनकर शहर को स्वच्छ करने वाली छह महिलाओं को किया सम्मानित
खबरें और भी हैं...