- Hindi News
- National
- Piska Nagri News The Saffron Flag Was Placed Before The Consecration Ceremony
प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व भगवा झंडा लगाया गया
पिस्का नगड़ी| प्रखंड के टुंडूल गांव में स्थित श्री महावीर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह के छः दिन पूर्व शुक्रवार को मंदिर परिसर में भगवा झंडोतोलन के लिए पूजन किया गया। इस अवसर पर पंडित आचार्य - धनंजय मिश्रा ने मुख्य यजमान शंकर महतो, कार्तिक महतो, महावीर महतो, रमेश महतो, खुदिया नायक, अनिल मुंडा, महावीर नायक, यशोदा देवी, मालती देवी, कौशल्या देवी को पूजन कराया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में भगवा झंडा लगाया गया। इसके बाद सामूहिक भजन कीर्तन एंव प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।आगमी 20 मार्च को एक दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से किया जाएगा। मौके पर शंकर महतो, कमलेश ओहदार, महावीर महतो, भोलानाथ ओहदार, अगमलाल महतो, राजेंद्र ओहदार, शीतल ओहदार, दशरथ महतो, देवचरण नायक, दिनेश ओहदार, रथुं महतो, सचिन महतो, देवेंद्र ओहदार, अनिल, मोती, प्रवीन सहित कर्ई ग्रामीण शामिल हुए।