पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News The Seventh Session Of The Provincial Marwari Conference Starts Tomorrow In Marwari Bhavan

प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का सातवां अधिवेशन कल से मारवाड़ी भवन में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सातवें अधिवेशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल पद्भार ग्रहण करेंगे। दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन 14 और 15 मार्च को सीताराम रूंगटा नगर मारवाड़ी भवन में होगा। सम्मेलन के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी प्रेस काॅन्फ्रेंस में दी। बताया कि अधिवेशन के आयोजन के लिए पूर्व सांसद अजय मारू स्वागताध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। उनकी अगुवाई में 125 सदस्यों की स्वागत समिति गठित की गई है। इस अवसर पर स्मारिका नई दिशा-2020 का विमोचन भी होगा। स्वागताध्यक्ष अजय मारू ने कहा कि संगठन किसी भी समाज की पहली जरूरत है। मारवाड़ी समाज के लिए तो इसकी जरूरत और भी अधिक है। अब मारवाड़ी समाज व्यवसाइयों का समूह मात्र नहीं रह गया है।

1935 में बना अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने बताया कि मारवाड़ी समाज के सामाजिक, शैक्षणिक अाैर सांस्कृतिक विकास के लिए अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की स्थापना 25 दिसंबर 1935 को कोलकाता में की गई थी। वर्ष 2001 में झारखंड में प्रांतीय सम्मेलन की स्थापना हुई। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य म्हारो लक्ष्य राष्ट्र री प्रगति। नवमनोनित प्रांतीय महामंत्री पवन शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को शाम 4 बजे प्रांतीय समिति की बैठक और 6 बजे विषय निर्वाचनी समिति की बैठक होगी। रात 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। अगले दिन 15 मार्च को सुबह 10 बजे झंडोतोलन, 11 बजे उद्घाटन सत्र और दोपहर 2.30 बजे खुला सत्र होगा। समाज के सभी सदस्यों से अाग्रह है कि सपरिवार अधिवेशन में सहभागिता निभाएं। स्वागत मंत्री प्रवीण जैन छाबड़ा ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष निर्मल काबरा झंडोत्ताेलन करेंगे।

प्रेस काॅन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष रवि शर्मा, पवन शर्मा अन्य।
खबरें और भी हैं...