- Hindi News
- National
- Ranchi News The Shooter Who Came From Hindpiri To Kishoreganj Shot And Ran Towards Doranda
हिंदपीढ़ी से किशोरगंज आए शूटर गोली मारकर डोरंडा की ओर भागे
किशाेरगंज रोड नं-1 में हुए मुकेश जालान हत्याकांड के एक माह बाद भी पुलिस हत्यारों काे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस अभी तक सिर्फ इतना पता लगा सकी है कि शूटर हिंदपीढ़ी से बाइक से किशोरगंज आए व मुकेश को गोली मारकर डोरंडा की ओर भाग गए। सुखदेवनगर पुलिस अब टेक्निकल सेल से पता लगा रही है कि हत्यारे कहीं हिंदपीढ़ी के रहनेवाले ही तो नहीं हैं। मालूम हो कि 6 फरवरी की देर रात अपराधियों ने मुकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
जेल में बंद अपराधियों काे दिखाया शूटरों का फुटेज
पुलिस शूटरों तक पहुंचने के लिए हत्या के आरोप में जेल में बंद अपराधियों की भी मदद ले रही है। साथ ही, शूटरों के सीसीटीवी फुटेज होटवार जेल में पिछले कई माह से हत्या के आरोप में बंद अपराधियों काे दिखाकर पहचान कराने की कोशिश की है। हालांकि, किसी अपराधी ने शूटरों की पहचान नहीं की। पुलिस काे जेल से कोई सफलता नहीं मिली, उसके बाद वह वहां से लौट गई।