- Hindi News
- National
- Ranchi News The Skill Is To Fly To Live Every Dream Yes I Am A Woman As 21 Women Who Have Been Successful With Passion
हुनर है उड़ने की, हर सपने जीने की, हां, मैं नारी हूं जैसा जज्बा रख सफल हुईं 21 महिलाएं सम्मानित**
sammaan samaroh
नारी सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए किया गया भव्य आयोजन**
हुनर है उड़ने की, हर सपने को जीने की। हां, मैं नारी हूं। बिहार क्लब रांची में वार्म्स इवेंट्स द्वारा नारी सशक्तीकरण का यह संदेश देने के लिए नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ काम करनेवाली 21 महिलाओं काे सम्मानित किया गया। इस दौरान सम्मानित होनेवाली महिलाओं ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां बताईं और महिलाओं को खुद पर विश्वास, स्वाभिमान के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आह्वान किया।
इन महिलाओं को सम्मानित किया गया : 1. रूना मिश्रा, अधिवक्ता व मानवाधिकार कार्यकर्ता, 2. खुशबू खान, सोशल वर्कर 3. मधुलिका पाठक, उद्यमी व फैशन डिजाइनर 4. रश्मि साहा, सोशल वर्कर 5. एस मृदुला, अभिनेत्री 6.डॉ. उमा सिन्हा, एमओ सदर हॉस्पिटल रांची 7. तनु राजपूत फैशन आईकोन 8. गुलशन कुमारी, इवेंट प्लानर 9. पिया वर्मन, सोशल वर्कर 10. डेजी सिन्हा, कलाकार 11. प्रीति रागिनी, एंकर 12. नमित सिन्हा, बॉलीवुड एक्ट्रेस व कोरियाग्राफर, 13. पायल प्रीति, स्पोर्ट्स पर्सन, 14. अर्चना कुमारी, कंसल्टेंट 15. हर्षिता सिन्हा, प्रोफेसर फैशन डिजाइनिंग 16. र|ा सिंह, प्रोफेसर फैशन डिजाइनिंग, 17. जीरीन कंडुलना, हॉस्पिटल मैनेजर 18. माला मित्रा, हाउस वाइफ, 19. रीना सिंह, शिक्षा, 20. एल टोप्पो, खेल हॉकी 21. मुन्नी कुमारी, पुलिस विभाग।