तेज रफ्तार डंपर ने लड़की को रौंदा
तेज रफ्तार डंपर ने लड़की को रौंदा
यह दुर्घटना सुबह करीब 7 बजे हुई जब राजू (14) और इशरत (12) शाहीन बाग के पास सरिता विहार स्थित अपने स्कूल जा रहे थे।
पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा, \"\"जब इशरत और राजू फुटपाथ के करीब चल रहे थे तो बस से टक्कर की वजह से डंपर का संतुलन बिगड़ गया और राजू और इशरत इसकी चपेट में आ गए।\"\"
अधिकारी ने कहा कि इशरत और राजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इशरत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राजू का इलाज चल रहा है।
दोनों झुग्गी बस्ती में रहते थे और नूर नगर के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे।
--आईएएनएस