पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। केंद्र सरकार के अस्पताल में तैनात एक वरिष्ठ डॉक्टर की बेटी ने सौतेली मां और मामा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि मां मुझे मामा के साथ जबर्दस्ती गंदी फिल्में देखने के लिए कहती थी। फिल्म न देखने पर मां और मामा दोनों पीटते थे। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मां से पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि मामा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
जुल्म... पिता के ऑफिस जाते ही सौतेली मां दिखाती थी असली रूप
पुलिस के अनुसार केंद्र सरकार के अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ डॉक्टर परिवार के साथ नॉर्थ एवेन्यू में रहते हैं। परिवार में पत्नी और बेटी है। डॉक्टर की दूसरी शादी है। दूसरी पत्नी भी डॉक्टर है। बेटी पहली पत्नी से है। बच्ची बड़े निजी स्कूल में पढ़ती है। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह 2015 से सौतेली मां के साथ रह रही थी। वह उसे पसंद नहीं करती थी। जब पिता ऑफिस चले जाते थे और वह स्कूल से आती थी। तो मां न तो उसे खाना देती थी और न ही स्कूल का होमवर्क करने देती थी।
डर...सौतेला मामा पिता को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था
छात्रा ने बताया कि घर में अक्सर उसका 30 वर्षीय सौतेला मामा आता रहता था। इसके साथ गंदी फिल्म देखने के लिए सौतेली मां उसे मजबूर करती थी। ऐसा न करने पर वे दोनों उसकी पिटाई करते थे। दोनों बच्ची को धमकी देते थे कि अगर उसने स्कूल में या अपने पापा को इस बारे में कुछ भी बताया तो वे उसके पाप और उसे दोनों को नुकसान पहुंचाएंगे। ऐसे में बच्ची लगातार पिछले कई सालों से दोनों की पिटाई झेल रही थी। अपनी सौतेली मां के द्वारा लगातार परेशान की जा रही थी।
इतना पीटा कि हाथ-पैर सूज गए
पुलिस अधिकारी की मानें तो एक दिन दोनों की पिटाई से बच्ची के हाथ-पैरों में सूजन और खून बहने लगा। देर शाम जब उसके पिता घर लौटे तो उसे लेकर आरएमएल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। पिता ने पीड़िता से चोट लगने का कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.