पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Panchkula News The Stingers Said Do Not Make False Allegations If We Have Rs Show Proof If Asked

स्टिंग करने वालों ने कहा- झूठा आरोप न लगाएं, अगर हमने रु. मांगे तो सबूत दिखाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}वीडियो की जारी... सेक्टर-16 डिस्पेंसरी की एक वीडियो को जारी की गई है। जिसमें दिखाया गया कि शिकायतकर्ता एक लेडी डॉक्टर से मिलते हैं। जिसके बाद वो डॉक्टर उन्हें इस काम के लिए सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल में जाने के लिए बोलती है। उसके बाद एक डॉक्टर के नाम का जिक्र भी किया जाता है। विनय ने बताया कि डॉक्टर पूनम भार्गव के पास जाने से यहां पहुंचे थे। जिसके बाद अब सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल प्रबंधन की ओर से जांच की जाएगी। जिसमें इस वीडियो को लेकर भी कमेटी बनाई जाएगी।

सेक्टर-6 स्थित जनरल हॉस्पिटल में गर्भपात की डील करने वाली डॉक्टर पूनम भार्गव और उसकी सहयोगी को पंचकूला पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि पुलिस कई जगह पर रेड करने का दावा कर रही है। दूसरी ओर डॉक्टर पूनम का स्टिंग करने वाले विनय अरोडा ने एक अन्य डॉक्टर की वीडियो जारी कर बताया कि वो सेक्टर 6 जनरल अस्पताल में जाने से पहले सेक्टर 16 की डिस्पेंसरी में गए थे। दूसरी ओर डॉक्टर पूनम और उनके पति की ओर से लगाए गए आरोपों पर कहा, कि अगर ऐसी बात है, तो कोई सबूत, कोई रिकॉर्डिंग भी दिखा दें। जबकि हमारे पास तो पूरे सबूत हैंं। असल में डॉक्टर पूनम भार्गव को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। लेकिन भार्गव के पति की ओर से सेक्टर 14 पुलिस थाने में स्टिंग करने वाले विनय अरोड़ा और उनके साथियों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। जिसमें कहा गया था, कि इन लोगों की ओर से रुपए की डिमांंड की गई थी। इसलिए ये लोग सेक्टर 16 स्थित उनके घर भी आए थे। इस बारे में विनय अरोडा ने बताया कि उनका मकसद सिर्फ एेसे लोगों को सामने लेकर आना था। पहले जो मामला दर्ज करवाने की बात सामने लाई गई उन मामलों में पुलिस अभी तक चार्जशीट कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। पूनम भार्गव या उनके परिवार की ओर से रुपए की डिमांड का जो आरोप लगाया गया है, वो झूठ है। क्यों कि हमारे पास सबूत हैं, लेकिन उनके पास कोई रिकॉर्डिंग, या अन्य सबूत है, तो पेश करे।

खबरें और भी हैं...