पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। कालूपुर स्वामीनारायण मंदिर में पानी भरने गए एक 15 साल के किशोर को वहां के एक महंत ने प्रसाद देने के बहाने अपने कमरे में ले जाकर उससे शारीरिक छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। किशोर के माता-पिता जब इसकी रिपोर्ट लिखाने थाने गए, पर वहां जाकर माता-पिता ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। इसलिए महंत पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। प्रसाद के बहाने कमरे में ले गया…
घाटलोडिया इलाके में रहने वाला किशोर गुरुवार को माता-पिता के साथ खरीदी करने निकला था। वहां उसे प्यास लगी, तो वह स्वामीनारायण मंदिर में पानी पीने गया। जब वह पानी पी रहा था तब एक वृद्ध महंत उसके पास आया और उसने प्रसाद के बहाने उसे अपने कमरे में ले जाकर उससे शारीरिक छेड़छाड़ की। कालूपुर पुलिस थाने के पीआई आरजी देसाई ने कहा कि किशोर ने महंत द्वारा उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की, पर जब उनके माता-पिता ने रिपोर्ट लिखाने या आवेदन देने के लिए कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद भी हमने किशोर का बयान लिया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.