- Hindi News
- National
- Hamirpur News The Taxi Union Will Have To Fight The Current Location The Administration Said Look Elsewhere
टैक्सी यूनियन को छाेड़ना होगा मौजूदा स्थान, प्रशासन बोला कहीं और देखंे जगह
बस स्टैंड के सामने खोखों को पीछे शिफ्ट करने की प्रकिया के बाद अब वहां मौजूद टैक्सी धारकों को भी यह स्थान खाली करना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने वीर भूमि टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन को दो टूक निर्देश देते हुए कहा है कि वह शीघ्र ही दूसरे किसी स्थान पर भूमि को देख लें ताकि उनकी सारी टैक्सियां वहां शिफ्ट हो सकें।
यूनियन की ओर से चयनित भूमि को प्रशासन को दिखाने के बाद राजस्व विभाग से पैमाइश करके यह फाइनल करेगा कि वह स्थान नियमों के तहत टैक्सियों के लिए दिया जा सकेगा या नहीं और वह भूमि किस विभाग की है ? जो मौजूदा स्थान है, वहां केवल करीब 10 ही टैक्सियां खड़ी हुआ करेगी। शेष को दूसरे स्थान से किसी यात्री के आने पर कॉल करके बुलाना होगा। इसके पीछे तर्क यह भी दिया जा रहा है कि यह भूमि पर्यटन विभाग की है और बस स्टैंड के सामने सड़क को चौड़ा करने के साथ फुटपाथ बनाने अौर दूसरा विकास का कार्य होना है। उल्लेखनीय है कि टैक्सी स्टैंड के पास बने खोखों को भी पीछे पक्के खोखों में शिफ्ट करने का कार्य पिछले कुछ महीनों से चल रहा है। अब टैक्सी स्टैंड को भी यहां से हटाने की प्रकिया तेज हो सकती है। हालांकि इस वर्ग को रिलेक्स के तौर पर केवल यहां कुछ टैक्सियां खड़ी हो सकेगी ताकि यात्रियों को भी इसके लिए कोई समस्या न हो। इससे पहले भी यहां टैक्सी स्टैंड पर नाली बनाने को लेकर काफी हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रधान विजय का कहना है कि जो रास्ता बंद किया है उसे खोलने की मांग को एसडीएम के सामने उठाया गया है। शीघ्र ही भूमि का चयन कर प्रशासन को इसके बारे बताया जाएगा।
यह भूमि सरकार की है। रात को बारिश होने के कारण पानी एकत्र हो रहा था, जिस कारण वहां पानी की निकासी को नाली बनाई जा रही है। बीच बाजार में इतनी भूमि नहीं है कि इन्हें वहां स्थान दिया जा सके। हर जिले में ही केवल कुछ टैक्सियां ही खड़ी होती हैं, बाकी बाहर होती हैं। टैक्सी यूनियन के प्रधान को कह दिया गया है कि वह भूमि को देख लें।
डॉ. चिरंजी लाल, एसडीएम, हमीरपुर।
गर्माया मामला, मेन बाजार में नारेबाजी:यहां बस स्टैंड के सामने जेसीबी लगा कर वहां एकत्र पानी को नाली बनाने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा के टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार की अगुवाई में टैक्सी धारकों ने खोखा यूनियन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन बाजार से रैली निकाल एसडीएम से मुलाकात की और मांग को रखा कि शीघ्र ही जो रास्ता बंद कर दिया गया है, उसे खुलवाया जाए। उनका कहना था कि इस कारण उनके वाहन भीतर तक नहीं जा पा रहे। कुछ धारकों का कहना था कि जो टैक्सी स्टैंड काफी सालों से यहां चल रहा है, उसे पहले सरकारी तौर पर बनने वाले शॉपिंग कॉॅम्प्लेक्स के साथ बनाया जाना था। प्रशासन की ओर से ही उन्हें यहां स्थान दिया गया है। हालांकि एसडीएम ने इस मौके पर उनसे इस बारे दस्तावेज उपलब्ध करवाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाए।
टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी एसडीएम से मिल कर मांग को उठाते हुए।