पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रासायनिक हथियारों की जांच करने वाली टीम डौमा पहुंची

रासायनिक हथियारों की जांच करने वाली टीम डौमा पहुंची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रासायनिक हथियारों की जांच करने वाली टीम डौमा पहुंची

यह जानकारी सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओपीसीडब्ल्यू ने हालांकि डौमा में उसकी टीम के पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन रूस ने सोमवार को कहा था कि जांचकर्ता शहर में अगले दिन पहुंच सकते हैं।
रूसी और सीरिया की सैन्य इकाइयां विद्रोही समूह जैश अल-इस्लाम द्वारा दमिश्क-डौमा सड़क पर लगाई गई बारूदी सुरंगों को साफ करने का काम लगभग खत्म कर चुकी हैं। कथित रासायनिक हमले के समय इस शहर पर इसी समूह का नियंत्रण था।
सोमवार को ओपीसीडब्ल्यू ने कहा था कि सुरक्षा कारणों से उसकी टीम डौमा तक नहीं पहुंच सकी है। इसके बाद अमेरिका ने इस पर चिंता जताते हुए कहा था कि टीम के डौमा तक पहुंचने में अधिक देरी रूस को कथित हमले के सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने का मौका देगी।
सीरिया और रूस, दोनों ने ही ओपीसीडब्ल्यू से कथित रासायनिक हमले की जांच के लिए एक टीम भेजने के लिए कहा था। इस हमले के लिए अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरियाई सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। जांच होने से पहले ही इन तीनों देशों ने सीरिया सरकार के ठिकानों पर गत शनिवार को मिसाइल से हमले किए थे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...