पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohali News The Telecom Company Left By Laying Underground Cable Paver Block Sunk A Few Days Later

टेलीकॉम कंपनी अंडरग्राउंड केबल डालकर चली गई, कुछ दिन बाद धंस गए पेवर ब्लॉक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रॉपर लेवलिंग की जाती उसके ऊपर पेवर ब्लॉक लगाए जाते


निगम अधिकारियों की ओर से भी इस काम की कोई मॉनिटरिंग नहीं की गई है।


मोहाली | शहर में टेलीकॉम कंपनी की ओर से अंडरग्राउंड केबल डालने का काम किया गया है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से कंपनी की ओर से अपनी मनमर्जी करते हुए यह काम किया गया और जगह-जगह नियमों की उलंघना की गई है। कंपनी की ओर से करीब पांच-पांच फुट गड्ढे खोद कर उसमें केबल डाली गई और बाद में उस पर मेनहोल बनाए गए हैं। फुटपाथों पर लगे पेवर ब्लॉक को उखाड़ कर कंपनी की ओर से काम किया गया लेकिन काम पुरा होने के बार कंपनी की ओर से बिना लेवलिंग किए हुए ही दोबारा से पेवर ब्लॉक ऐसे ही लगा दिए गए हैं। जो की कुछ दिन बाद ही हुई पहली मामूली बरसात की मार भी नहीं झेल पाए और जहां-जहां कंपनी की ओर से काम किया है वहां-वहां पर ही पेवर ब्लॉक धस गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए इंजीनियर एनएस कलसी ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी की ओर से जो अंडरग्राउंड केबल डालने का काम किया गया है वो सारे नियमों को ताक पर रखकर किया गया। इसके अलावा निगम अधिकारियों की ओर से भी इस काम की कोई मॉनिटरिंग नहीं की गई है।

बिना कंनेक्शन किए लगा दिए लेबर, जो अब धंसे: इंजीनियर एनएस कंपनी ने बताया कि फुटपाथों पर लगे हुए पेवर ब्लॉक्स को कंपनी की ओर से केबल डालने के लिए उखाड़ गया था। लेकिन अपना काम पुरा करने के बाद कंपनी कर्मचारियों की ओर से लूज मिट्टी डाल कर ही उस पर पेवर ब्लॉक बिछा दिए गए। जो की बरसात आने पर करीब तीन से चार इंच नीचे जमीन में धंस गए। उन्होंने बताया कि जबकि कंपनी को चाहिए था कि वो पहले मिट्टी की अच्छ से कंनेक्शन करते और उसकी प्रॉपर लेवलिंग की जाती जिसके बाद उसके ऊपर पेवर ब्लॉक लगाए जाने चाहिए थे।

लोगों के टैक्स का पैसा होगा बर्बाद: एक्सपर्ट इंजीनियर कलसी ने कहा कि जो भी पेवर कंपनी की ओर से सही प्रकार से काम ना किए जाने के चलते धंसे हैं वो निगम को कंपनी से ठीक करवाने चाहिए। क्योंकि कंपनी तो अपना काम पुरा करके जा चुकी है। अब बाद में निगम खुद इस धंसे हुए पेवर ब्लॉक्स को ठीक करवाने का काम करेगी जो की शहर के टैक्स पेयर का पैसा इस काम में लगाया जाएगा। जबकि वो ही सारा पैसा किसी और विकास के कार्य में इस्तेमाल हो सकता है। लेकिन वैसा तब होगा जब निगम कंपनी को वापिस बुला कर धंसे हुए पेवर ब्लॉक की रिपेयर का काम करवाए।

फैंकने की बजाए स्टोर करे निकाले हुए पेवर: कलसी ने कहा कि टेलीकॉम कंपनी की ओर से जहां पर केबल के ऊपर मैनहोल बनाए गए हैं वहां पर पहले से लगे पेवर को निकाल कर बाहर रखा गया है। जाे कि अभी भी सड़कों किनारे ही पड़े हैं। लेकिन निगम को चाहिए कि जो पेवर ब्लॉक निकाले गए हैं वो उनकी प्रॉपर्टी है। इसलिए वो उन पेवर ब्लॉक्स को फेंकने की बजाए अपने गोदाम में स्टोर करके रखें ताकि भविष्य में जब उस एरिया में कभी पेवर ब्लॉक की रिपेयर करने की जरूरत पड़ती है तो वो पेवर वहां पर इस्तेमाल हो सकें। इससे एक ही डिजाइन के पेवर दोबारा से रिपेयर के काम में इस्तेमाल हो सकेंगे।
खबरें और भी हैं...