पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन दिनों से खलारी क्षेत्र में गिर रहें हैं तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खलारी| राज्य उर्जा विकास निगम के बचरा स्थित सबस्टेशन से खलारी-मैक्लुस्कीगंज की ओर आया ट्रांसमिशन लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहीं कारण है कि पिछले तीन दिनों से लगातार 11 केवीए तार टूट कर गिर रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम छह बजे विश्रामपुर खिलानधौड़ा के निकट 11 केवीए तार टूटकर गिर गया। हाई करंट होने के कारण जमीन पर गिरने के बाद भी देर तक इसमें स्पार्क होता रहा। बाद में सबस्टेशन को सूचना देकर लाइन बंद कराया गया। इससे पहले केडी बाजार में तार गिर गया था। संयोग है कि 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित तार के चपेट में कोई नहीं आया है। विभागीय कर्मचारी बता रहे हैं कि ट्रांसमिशन लाइन में लगा इंसुलेटर पुराना है।
खबरें और भी हैं...