पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News The Work Of The Kantatoli Flyover Closed Harmu Ratu Road Also In Cold Storage

कांटाटोली फ्लाईओवर का काम बंद हरमू-रातू रोड की योजना भी ठंडे बस्ते में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी में सभी बड़ी योजनाएं बंद होने की स्थिति में पहुंच गई है। नगर विकास विभाग की ओर से रांची में करीब एक हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का डीपीआर तैयार करके टेंडर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब ये योजनाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि, नई सरकार कंक्रीट की संरचना बनाने के बजाए आम लोगों को तत्काल राहत देने वाली योजनाओं पर काम करने में जुट गई है। इस वजह से कांटाटोली फ्लाईओवर सहित हरमू-रातू रोड फ्लाईओवर का निर्माण फंस गया है।

कांके में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और इंटर स्टेट बस टर्मिनल बनाने का भी मामला टल गया है। क्योंकि, नई सरकार बनने के बाद अफसरों ने सभी बड़ी योजनाओं पर चुप्पी साध ली है। पुरानी योजनाओं पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। इधर, कांटाटोली फ्लाईओवर का काम बंद होने से एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि फ्लाईओवर के लिए दो पिलर अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है। इस वजह से कांटाटोली-कोकर और कोकर-बहुबाजार रोड में लगातार जाम लग रहा है।

2 वर्ष में बनना था 50% भी काम नहीं

कांटाटोली फ्लाईओवर दो वर्ष में बनना था। जून 2018 में इसका काम शुरू हुआ, लेकिन 21 माह में 50 फीसदी भी काम पूरा नहीं हुआ। क्योंकि, पिलर का काम शुरू होने से पहले जुडको को लोड टेस्टिंग, लोड सस्टनेबिलिटी और स्वाइल टेस्टिंग का काम थर्ड पार्टी से कराना था। पर जुडको ने बिना टेस्ट के काम कराया।

योजनाओं की वर्तमान स्थिति

{हरमू फ्लाईओवर : राजभवन से हरमू पुल तक प्रस्तावित हरमू फ्लाईओवर की योजना पर भी ग्रहण लग गया है। अब अफसरों ने नई सरकार के समक्ष इस योजना को रखा ही नहीं है।

दो माह पहले तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजी फाइल नहीं लौटी

कांटाटोली फ्लाईओवर के संशोधित डीपीआर पर तकनीकी स्वीकृति के लिए फाइल पथ निर्माण विभाग को भेजा गया है। जनवरी में ही नगर विकास विभाग ने पथ निर्माण विभाग को फाइल भेजा था, लेकिन अभी तक पथ निर्माण विभाग से तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद संशोधित डीपीआर के प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

आईएसबीटी-ट्रांसपोर्ट नगर पर भी अफसरों ने चुप्पी साधी

रांची में एक हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं पर संकट

{ट्रांसपोर्ट नगर-आईएसबीटी : कांके के सुकुरहुटू में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर और आईएसबीटी का डीपीआर तैयार हो गया है। लेकिन सरकार बदल गई। इसके बाद जुडको ने दोनों योजनाओं की फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

कांटाटोली में अधूरा पड़ा है पिलर का निर्माण कार्य।
खबरें और भी हैं...