- Hindi News
- National
- Panchkula News The Young Man Said To The Woman Snatchers Are Roaming Take Away The Jewelry Check The House And Then Were Missing
युवक ने महिला से कहा- स्नैचर घूम रहे हैं, ज्वेलरी उतारकर रख लो, घर पहुंच चेक किया तो कड़े गायब थे
}फ्लाईओवर का सामान चोरी करने आए थे, चौकीदार को देख भागे... जीरकपुर-शिमला हाईवे अमरावती के सामने बन रहे फ्लाईअोवर से सामान चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें कंपनी के चौकीदार ने मामला दर्ज करवाया है, कि जब वो रात के समय ड्यूटी पर तैनात था, तो यहां से लोहे का सामान चोरी करने की कोशिश की गई। इसी दौरान उनकी नजर चोरों पर पड़ी, जब बैटरी की रोशनी उन पर मारी गई तो चोर यहां से भाग गए। इस बारे में चौकीदार वेदपाल ने बताया कि यहां अमरावती के पास बन रहे फ्लाईओवर पर उसकी ड्यूटी है। रात के समय 2 लोगों ने उनके यहां से सामान को चोरी करने की कोशिश की। उनके यहां से लोहे के सामान को उठाकर दो लोग जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जब शोर सुनकर दोनों पर बैटरी की रोशनी मारी तो उसके बाद दोनों यहां से फरार हो गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
अपने बेटे को खाना देकर घर वापस लौट रही महिला की गोल्ड ज्वेलरी लूटने का मामला सामने आया है। महिला को पहले बातों में लगाकर रोड साइड ले जाया गया। उसके बाद उसकी ज्वेलरी और कैश ले लिया गया। जब तक महिला को बात समझ आती, तब तक आरोपी युवक फरार हो गए थे। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत कालका पुलिस थाने में दी। कालका के खटीक मोहल्ले में रहने वाली महिला शारदा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका बेटा परवाणु में काम करता है। वो रोज अपने बेटे का दोपहर का खाना देने के लिए चली जाती है। रविवार को बेटे का खाना देकर वापस कालका आ रही थी। इस दौरान कालका में लाइब्रेरी के पास उसे एक युवक मिला।
जिसने उसके साथ बातें
करना शुरू कर दिया। शारदा के अनुसार युवक ने उन्हें कहा कि वो उसे जानता है। आपके मोहल्ले में एक लड़का जाना चाहता है, लेकिन उसे रास्ता नहीं पता। ऐसे में आप उसे अपने साथ ले जाओ। महिला युवक की बात मानकर उसके साथ चली गई। वो शारदा को लेकर लाइब्रेरी के पास गया। यहां पहले से एक युवक खड़ा था। महिला ने सोचा कि उसके पड़ोस में एक महिला की हाल ही में मौत हुई है। हो सकता है, कि युवक ने उनके घर जाना हो। जिस पर दूसरे युवक ने उससे बात करनी शुरू कर दी। युवक ने महिला से कहा कि आजकल स्नैचिंग और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। उसने महिला की ज्वेलरी निकाल कर एक लिफाफे में लपेट ली। जब महिला ने घर जाकर चेक किया तो ज्वेलरी गायब थी। जिसके बाद मामले की शिकायत कालका पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिवार गया था शादी में, घर में हो गई चोरी
पंचकूला | एमडीसी पुलिस थाने में एक चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें मानव काॅलोनी में रहने वाले व्यक्ति ने चोरी का मामला दर्ज करवाया है। मानव काॅलोनी में रहने वाले ओंकार सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वो अपने परिवार के साथ यहां से जम्मू गए थे। यहां से जाने के दौरान मकान को लॉक किया गया था, लेकिन जब वो शादी से वापस आए तो देखा कि यहां मकान का लाॅक टूटा हुआ है। उनके घर से सामान को चोरी किया गया है। जिस पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। असल में एमडीसी में सकेतड़ी के साथ लगती मानव काॅलोनी में रहने वाले ओंकार सिंह ने बताया कि वो चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। परिवार के साथ मानव काॅलोनी में रहते हैं। उनकी रिश्तेदारी में एक शादी थी, तो पूरे परिवार सहित वो यहां से गए थे। यहां से जम्मू जाने के दौरान उन्होंने अपने घर की हर खिड़की को बंद किया था और लॉक लगाया गया था। आंेकार सिंह के अनुसार जब वो शादी से वापस आए, तो देखा कि उनके घर का लॉक टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। घर से एलइडी, सिलेंडर, अलमारी में रखा कैश और गोल्ड की ज्वेलरी को चोरी किया गया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
महिला ने सोचा कि उसके पड़ोस में एक महिला की हाल ही में मौत हुई है। हो सकता है, कि युवक ने उनके घर जाना हो। जिस पर दूसरे युवक ने उससे बात करनी शुरू कर दी। युवक ने महिला से कहा कि आजकल स्नैचिंग और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। उसने महिला की ज्वेलरी निकाल कर एक लिफाफे में लपेट ली। जब महिला ने घर जाकर चेक किया तो ज्वेलरी गायब थी। जिसके बाद मामले की शिकायत कालका पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।