पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. कोलार इलाके में स्थित कवर्ड कैंपस राय पिंक सिटी से चोर 4 घंटे में करीब 4 लाख काे माल ले उड़े। वारदात यहां रहने वाले विजय सिंह के यहां हुई। विजय, पत्नी अर्चना और दो बेटियों के साथ एक रिश्तेदार के यहां रात 10 बजे पार्टी में गए थे। देर रात पौने 2 बजे लौटे तक बदमाश उनके घर में मौजूद थे। वारदात के दौरान अर्चना ने चोरों का मुकाबला किया लेकिन चोर उनके हाथ पर हमला कर भागने में कामयाब रहे। विजय का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ 90 हजार रुपए का सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की है। हैरानी की बात तो यह है कि कैंपस में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन चोर उसमें नजर ही नहीं आ रहे। अर्चना पीएचई में कार्यरत हैं।
बाद में गुलेल से पत्थर मार फरार हुए चोर
1. कार देखते ही चिल्लाकर भागा... विजय और उनका परिवार रात करीब 1.45 बजे घर लौटा। जैसे ही उन्होंने घर के सामने कार लगाई तो एक चोर घर के सामने खड़ा था। उन्हें देखते ही वो चिल्लाकर भाग खड़ा हुआ।
2. एक बदमाश ने विजय को दिया धक्का... उसे भागता देख विजय भी तेजी से घर के अंदर गए। दरवाजा खोला। तभी वहां पहले से मौजूद दो बदमाशों में से एक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।
3. अर्चना ने चोर को पकड़ा... चोर भागने लगा तो अर्चना ने उसे पकड़ लिया। लेकिन उसने उनके हाथों पर छुरी से हमला किया और फरार हो गया। इस दौरान बाकी बदमाशों ने गुलेल से पत्थर भी मारे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.