पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Then The City Of Tara, Mercury Rose 3 Degrees To Reach 40 Degrees, The Hottest Day Of The Season

फिर तपा शहर, पारा 3 डिग्री ऊपर चढ़कर 40 डिग्री पार पहुंचा सीजन का सबसे गर्म दिन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. शहर में मौसम के तेवर फिर बदल गए। बूंदाबांदी, हवा और बारिश का दौर थम गया। दिन भर चटकी धूप से रविवार को शहर खूब तपा। पारा 3 डिग्री ऊपर चढ़कर 40 डिग्री पार पहुंच गया। रविवार को दिन का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-रविवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा भी रहा। इसमें 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। सुबह से तेज धूप चटकी। दोपहर होने से पहले ही पारा 36 डिग्री पार पहुंच गया था। बूंदाबांदी भी कहीं नहीं हुई। शाम छह बजे भी पारा 38 डिग्री पार बना हुआ था। शनिवार को दिन का तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया।

यह है वजह
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि सिस्टम अभी भी बना हुआ है, लेकिन यह कमजोर पड़ रहा है। इस वजह से तापमान बढ़ा है। अब तापमान में और इजाफा होने का अनुमान है।
ऐसी रही पारे की चाल
सुबह 5.30 बजे- 25.6
सुबह 8.30 बजे- 28.6
सुबह 11.30 बजे- 36.4
दोपहर 2.30 बजे- 39.0 
दोपहर 3.30 बजे- 40.3
शाम 5.30 बजे- 38.4

आगे क्या
मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि अगले तीन- चार दिन में भोपाल समेत मप्र के सभी शहरों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...